Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट PMO भेजी गई, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी पहनेंगे; चांदी ₹10 हजार सस्ती

    17 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट PMO भेज दी गई है। उधर, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर की जर्सी मिली है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे चांदी दाम गिरने की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट सरकार को मिली, FIR और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश की गई है। किसी सीनियर अफसर को मंदिर का CEO नियुक्त करने का भी सुझाव है। डिटेल जांच के लिए SIT ने और समय मांगा है।टीम ने बताया कि 20 पन्नों की यह शुरुआती रिपोर्ट है। इसमें 150 लोगों से पूछताछ की डिटेल है। चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट PMO को भेजी: यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इस रिपोर्ट को पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा गया है। PM नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। ₹200 करोड़ की चोरी का अनुमान: राम मंदिर चोरी मामले में 5 आरोपियों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा, चंपत राय के करीबी टिन्नू के घर से सोना मिला था। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें.. 2. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी पहनकर खेलेंगे, कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गए। BCCI की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी होटल भिजवाई गई, जिसे सूर्यवंशी काफी देर तक देखते रहे। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया। सूर्यवंशी ने कहा;- यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। पंत ₹15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स लौटे: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। दिल्ली और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए ट्रेड में पंत ₹15 करोड़ की फीस पर दिल्ली से जुड़े, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव ₹13.50 करोड़ की फीस पर लखनऊ में शामिल हुए। लखनऊ ने पंत को IPL 2025 ऑक्शन में रिकॉर्ड ₹27 करोड़ में खरीदा था। पूरी खबर पढ़ें.. 3. लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, बिल्डिंग गिराई जाएगी, यूपी के 48 कोचिंग सेंटर सील लखनऊ में दो मंजिला इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पता चला है कि जिस इमारत में आग लगी, वह अवैध थी। 2016 में गिराने का आदेश हुआ था। बाद में आदेश निरस्त कर दिया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 6 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी के 48 कोचिंग सेंटर सील: अग्निकांड के बाद प्रदेश में कोचिंग-होटलों में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब तक 48 कोचिंग और 3 होटल सील कर दिए गए हैं। इनमें फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतकों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें.. 4. पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा केस, लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती वारदात सामने आई है। यहां 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताने की कोशिश की। केतन 18 जून को अपनी मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। बाद में उनका शव खाई से मिला। नवंबर में ₹17 करोड़ में शादी होने वाली थी: केतन रियल एस्टेट कारोबारी परिवार से थे, जबकि सिया मसाला व्यापारी की बेटी हैं। इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में दोनों की शादी होने वाली थी। यह शादी दोनों के परिवारों ने तय की थी। घर में तैयारियां भी शुरू थीं। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर परिवार करीब ₹17 करोड़ खर्च करने वाला था। पूरी खबर पढ़ें.. 5. चांदी ₹10,318 सस्ती हुई, इस महीने ₹35,767 गिरी; सोना ₹2,315 गिरा सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। चांदी 10,318 रुपए सस्ती होकर 2 लाख 27 हजार रुपए पर पहुंच गई है। सोना 2,315 रुपए गिरकर 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दाम इस महीने 10,541 रुपए और चांदी के 35,767 रुपए गिरे हैं। वहीं, सेंसक्स 893 पॉइंट्स घटकर 76,200 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 278 पॉइंट्स घटकर 23,824 पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ें.. 6. मानसून 13 दिन लेट मुंबई पहुंचा, झमाझम बारिश जारी, इसी हफ्ते एमपी-यूपी पहुंच जाएगा मानसून 13 दिन की देरी के बाद मंगलवार को मुबंई पहुंच गया। आमतौर पर मानसून 10 जून तक मुंबई पहुंच जाता है। मानसून के पहुंचते ही शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इसके बाद 3-4 दिनों में उत्तर प्रदेश में भी एंट्री होगी। हैदराबाद में कॉलोनियों में पानी भरा: हैदराबाद में तेज बारिश हुई। कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। सोमवार तक देश में सामान्य 106 मिमी की तुलना में सिर्फ 60.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी अभी तक 43% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें.. 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... सड़क पर दिखी जूते जैसी कार अमेरिका में एक अनोखी कस्टम कार चर्चा में है। यह कार मैकडॉनल्ड्स के मशहूर जोकर रोनाल्ड मैकडॉनल्ड के विशाल जूते जैसी दिखती है, जबकि इसका विंडशील्ड मैकडॉनल्ड के गोल्डन आर्चेस लोगो की तरह डिजाइन किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों को पॉलिसी में निवेश से फायदा हो सकता है। कन्या राशि वालों को रियल एस्टेट में अच्छी डील मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:पहले पीटा, फिर सीने और पेट में घोंपे 5 वार; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
    Next Article
    दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment