Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:पहले पीटा, फिर सीने और पेट में घोंपे 5 वार; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

    17 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे विजय विहार अंडरपास के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जहां युवक को पहले जमकर पीटा और उसके बाद आरोपियों ने चाकू घोंप दिए। युवक के शरीर पर 5 चाकू के निशान मिले हैं, पुलिस की जांच में आया है कि युवक का एक साथी मारपीट होता देखकर भाग गया। घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रोनिका सिटी का रहने वाला था आफताब गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी जीवन गेट निवासी आफताब (22 साल) पुत्र मोहम्मद शकील आधी रात को अपने दोस्त के साथ अंकुर विहार में गया था। जहां युवकों का आपस में झगड़ा हो गया। बताया गया है कि आरोपी युवकों में से एक ने कॉल भी की थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। रात में विजय विहार कॉलोनी के बाहर अंडरपास के पास दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान आफताब का एक साथी मौके से फरार हो गया। जहां आरोपी पक्ष ने आफताब के सीने और पेट में चाकू घोंप दिए। जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिल्ली के अस्पताल में मौत डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि रात में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल में घायल को ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अभी तक की जांच में आया है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। पूर्व में भी युवकों का विवाद हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन माह का भ्रूण लेकर न्याय की मांग करता पति:अमरोहा पुलिस पर अनदेखी का आरोप, गर्भवती पत्नी से मारपीट का मामला
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट PMO भेजी गई, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी पहनेंगे; चांदी ₹10 हजार सस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment