Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MBBS छात्रों ने जूनियर को मुर्गा बनाया, अश्लील हरकतें कराईं:मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र सस्पेंड, 25-25 हजार जुर्माना लगा

    21 hours ago

    1

    0

    जालौन में रैगिंग करने पर 17 MBBS छात्रों को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही सभी पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें, 21 अक्टूबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2025 बैच के MBBS छात्रों ने अपने जूनियर साथियों को रात 9 बजे कमरे में बुलाया। वहां उसकी रैगिंग की। 24 अक्टूबर को रैगिंग का वीडियो सामने आया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच की और 7 छात्रों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। साथ ही हर छात्र पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच आगे बढ़ाई। इसमें 10 और छात्रों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद आरोपी छात्रों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है। ऐसे ली गई रैगिंग राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों ने 21 अक्टूबर को 2026 बैच के जूनियर छात्रों को कमरे में बुलाया। यहां उन्हें पहले मुर्गा बनाया गया, सिर नीचे करवाया गया। इसके बाद उनसे अश्लील हरकतें कराई गईं। हाथ ऊपर करवाकर रैगिंग की गई। 24 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे किसी छात्र ने इस रैगिंग का वीडियो वायरल कर दिया। इसमें सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को कमरे में बंद कर गाली-गलौज और परेशान करते दिखाई दिए। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए टीम बनाई। जिसमें कहा- निलंबन अवधि में छात्रों के क्लास अटेंड करने, हॉस्टल में रहने और क्लीनिकल ड्यूटी पर रोक रहेगी। मोबाइल नंबर मांगने पर भी होगी कार्रवाई कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग रोकने के लिए 21 अक्टूबर को कार्यालय नोटिस लगाया था। इसमें बताया गया है कि जूनियर छात्रों से मोबाइल नंबर मांगना या उन्हें अपना नंबर देने के लिए मजबूर करना रैगिंग नियमों के तहत दंडनीय है। जूनियर छात्रों को मैसेज भेजने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार को पहले दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। जूनियर छात्रों को निर्देश दिया गया कि वे किसी सीनियर के दबाव में अपना मोबाइल नंबर न दें। किसी सीनियर का गलत मैसेज मिलने पर नंबर ब्लॉक करें। साथ ही इसकी सूचना एंटी रैगिंग कमेटी को दें। ऐसे मैसेज भेजने या फॉरवर्ड करने वाले छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल में लगाए गए हेल्पलाइन नंबर प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी सक्रिय है। छात्रों की मदद के लिए जरूरी संपर्क नंबर हॉस्टल में लगाए गए हैं, जिससे किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत संपर्क कर सकें। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… एटा में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने सीने में गोली मारी एटा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र को मार गिराया। फायरिंग के दौरान वीरेंद्र के सीने में गोली लगी। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ मंगलवार शाम 6 बजे कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गुलमोहर ग्रींस के 2 टावर गिराए जाएंगे; GDA के VC को फटकार, हाईकोर्ट ने बिल्डर पर 25 लाख जुर्माना लगाया
    Next Article
    मॉर्निग न्यूज ब्रीफ:सोनिया बोलीं- नहीं चाहती थी राजीव PM बनें; टी-20 में भारत के 2 रिकॉर्ड, यूपी MLC चुनाव में भाजपा ने 4 सीटें जीतीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment