Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी; झारखंड में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज; आकाश आनंद बोले- राहुल-अखिलेश तो अंकल हैं

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पूर्व BCCI चीफ और क्रिकेटर सौरव गांगुली को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली। मामले में पुलिस केस दर्ज किया गया है। झारखंड में पेपर धांधली को लेकर छात्रों ने विधानसभा मार्च किया। पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि कोलंबिया में कैसे भूकंप आया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सुप्रीम कोर्ट में संभल शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर सुनवाई होगी। 2. सुप्रीम कोर्ट में TMC के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के मामले में सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, कूरियर से 2 पत्र भेजे; इनमें पूर्व क्रिकेटर, पत्नी और स्टाफ को मारने की बात भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई। गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के दफ्तर में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। इसमें अंग्रेजी में लिखे दो लेटर मिले। लेटर में बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। 6 महीने से मिल रहे थे लेटर, नजरअंदाज किया: गांगुली परिवार को इस तरह के पत्र पिछले 6 महीने से लगातार मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें... 2. झारखंड JPSC-JSSC विधानसभा गेट के पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी बोले- ये गलत हुआ JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा मार्च किया। बैरिकेडिंग हटाने पर पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया, टियर गैस छोड़ी और वाटर कैनन भी चलाई। कई छात्रों को सिर में चोट आई, छात्राएं बेहोश हुईं। देर रात छात्र विधानसभा के गेट नंबर एक के बाहर जमा हुए। पुलिस ने दूसरी बार उन पर लाठीचार्ज किया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं, विधानसभा घेराव करने के बाद आंदोलनकारी छात्र स्टेडियम पहुंचे। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पोस्ट में कहा कि झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और समाधान करना चाहिए। वहीं, बीजेपी ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. आकाश बोले- अखिलेश-राहुल 50 साल के बूढ़े, इन्हें अंकल कहूंगा, भाजपा 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रही बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस में चुनावी रैली की। उन्होंने अखिलेश और राहुल गांधी को अंकल कहकर बुलाया। कहा- मैं 30 साल का हूं और अखिलेश जी 50 के। मैं 50 साल के वृद्ध को अंकल नहीं तो क्या कहूंगा। हालांकि, अखिलेश 53 और राहुल 56 साल के हैं। आकाश बोले- कांग्रेस भी भाजपा की तरह काम कर रही: आकाश ने कहा कि राहुल अंकल किताब लेकर घूमते हैं। संविधान की बात करते हैं। अगर किताब पलट दी जाए तो पता चलेगा कि उसके पन्ने खाली हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां वही काम कर रहे, जो भाजपा यूपी में कर रही है। आकाश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा- एथेनॉल पेट्रोल के नाम पर 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रहे हैं। भाजपा सांसद के भाई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनवाया, क्या उसमें इन्हें भ्रष्टाचार की बू नहीं आ रही? यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भी गड्ढा नहीं, यह मायावतीजी के शासन में बना था। पूरी खबर पढ़ें… 4. राहुल बोले- जंतर-मंतर पर फायरिंग का आदेश किसने दिया; नड्डा बोले- गृह मंत्री जवाब देने को तैयार, आप मत भागिएगा राहुल गांधी ने एक बार फिर जंतर-मंतर प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। सवाल किया कि लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया। इसका जिम्मेदार कौन है, वो सामने आए। गृह मंत्री सदन में आकर बयान दें। राहुल ने कहा कि विपक्ष की तीन मांगें हैं। पहली- युवाओं पर गोली चलाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो। दूसरी- प्रधानमंत्री घटना के लिए माफी मांगें और तीसरी- राम मंदिर में चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो। राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक घंटे बाद जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जंतर-मंतर पर कोई गोली नहीं चली। राहुल गांधी भ्रम फैला रहे। गृहमंत्री हर बात का जवाब देने को तैयार, आप चर्चा से मत भागिएगा। शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन: विपक्षी सांसदों ने शाह के बयान की मांग को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी ने हाथ में पोस्टर लिया हुआ था, जिस पर शाह की लोकसभा में गैरहाजिरी की तारीखें दर्ज थीं। वहीं, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ‘मोदिया बिंद’ लिखा चश्मा पहना था। पूरी खबर पढ़ें... 5. राममंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय फिर महासचिव की रेस में, विहिप ने क्लीनचिट दी; अयोध्या के संतों ने निर्दोष बताया राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय एक बार फिर मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनने की रेस में है। सूत्रों के मुताबिक, 22 जुलाई को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की राष्ट्रीय बैठक में उन्हें क्लीनचिट दी गई। इसके अगले ही दिन अयोध्या में उनके समर्थन में संतों ने बैठक की। मणिराम दास छावनी में हुई बैठक में कई प्रमुख संतों ने चंपत राय को बेदाग बताते हुए दोबारा महासचिव बनाने की मांग की। इसके बाद से चंपत राय मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों से मुलाकात कर रहे हैं। 26 जून को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। चंपत के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। संत बोले- जांच में बेदाग हैं, तो दोबारा महासचिव बनें: रामवल्लभाकुंज के प्रमुख और राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि संत समाज की नजर में चंपत राय निर्दोष हैं। अगर सभी जांचों में वे बेदाग साबित होते हैं, तो उन्हें दोबारा महासचिव बनाया जाना स्वागत योग्य होगा। अयोध्या के संत इसकी मांग भी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 70 से ज्यादा की मौत: कई लोग मलबे में दबे, सैकड़ों घायल; इमारतें खाली कराई गईं दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। भूकंप सोमवार सुबह करीब 7 बजे आया। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई इमारतें खाली कराई गई हैं। सैकड़ों लोग घायल भी हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में पालमार इलाके में था। इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए। कोलंबिया में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: मोदी बोले- मीराबाई के आंसू गोल्ड मेडल जैसे लगे:बॉक्सर नरेंद्र ने पाकिस्तानी प्लेयर का नरेंद्र नाम से नफरत वाला किस्सा सुनाया, PM हंस दिए (पूरी खबर पढ़ें) 2. हरियाणा: गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील: ₹271 करोड़ में बिका पेंट हाउस, ऑटो सेक्टर के बड़े बिजनेसमैन ने DLF ‘द डहलियास’ में खरीदा (पूरी खबर पढ़ें) 3. एंटरटेंमेंट: 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर नूरानी रेप केस में गिरफ्तार:एक्ट्रेस का आरोप-नशीली दवा दी, दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक गोलियां देते थे; 2016 का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 4. एंटरटेंमेंट: एआर रहमान के बेटे का कार एक्सीडेंट हुआ:चेन्नई में पोर्श और वैगन-आर टकराईं, अमीन को मामूली चोट; पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कीं (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: 26/11 हमले से जुड़े लश्कर आतंकी अब्दुल अजीज की मौत: इस्लामाबाद में मस्जिद के बाहर अचानक गिरा; रेस्टोरेंट में खाना खाया था (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार: इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था (पूरी खबर पढ़ें) 7. केरलम: छात्रों पर विवादित बयान देने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार: डिजिटल डिवाइस जब्त; वीडियो में कहा था- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कराता (पूरी खबर पढ़ें) 8. पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में किसान का अपहरण: 20 बांग्लादेशी बदमाशों पर आरोप; परिवार का दावा- चाय बागान से उठाकर बॉर्डर पार ले गए (पूरी खबर पढ़ें) 9. इंटरनेशनल: चीन में 150 kmph की रफ्तार से टकराया डॉल्फिन तूफान: शंघाई में 150 साल में सबसे ज्यादा बारिश, 10 लाख लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए गए (पूरी खबर पढ़ें) 10. हरियाणा: ‘लड़की छोटे कपड़े पहनती है’ वाले बयान पर विवाद: खाप मेंबर बोला-पिता के पीछे दोनों तरफ पैर करके बैठती हैं; इन्फ्लुएंसर बोलीं-हरियाणा को अफगानिस्तान बना रहे (पूरी खबर पढ़ें) 11. स्पोर्ट्स: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज: ICC पर अपमान का आरोप; 3 स्टेज में होगा टूर्नामेंट, 14 टीमें खेलेंगी (पूरी खबर पढ़ें) 😲 खबर हटके... डस्टबिन पहनकर चुनाव लड़ रहा कैंडिडेट ब्रिटेन में एक शख्स डस्टबिन पहनकर संसद का चुनाव लड़ रहा है। जॉन हार्वी पेशे से कॉमेडियन हैं और क्लैक्टन सीट के उपचुनाव में उतरे हैं। प्रचार के दौरान डस्टबिन पहनकर निकलते हैं। हार्वी खुद को 'इंटरगैलेक्टिक स्पेस वॉरियर' बताते हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: एग्स फ्रीज क्यों कर रहीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार, वीडियो में खुद इंजेक्शन लगाए; क्या हैं फायदे-नुकसान 2. मंडे मेगा स्टोरी: बलूचिस्तान से कंट्रोल फिसला, KP और PoK में बगावत: पाकिस्तान 4 मोर्चों पर सुलग रहा; क्या वाकई तख्तापलट कर सकते हैं आसिम मुनीर 3. संसद सत्र ‘गृहमंत्री जवाब देने को तैयार, विपक्ष सदन से न भागे':नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों को रिजिजू ने दी चुनौती 4. जरूरत की खबर: सोया चाप बैटर में लोटता दिखा वर्कर: जानें FSSAI के हाइजीन रूल्स, रेस्त्रां में खाने से पहले बरतें 11 सावधानियां 5. फिजिकल हेल्थ: ब्लड टेस्ट से पता चलेगा लंग-कैंसर का रिस्क: इलाज होगा आसान, डॉक्टर से जानें इस ब्लड टेस्ट से जुड़े हर सवाल का जवाब 6. भास्कर एनालिसिस: ओवैसी को क्यों कमजोर करना चाह रही सपा-कांग्रेस: 2022 चुनाव में कई सीटों पर सपा कैंडिडेट जितने वोट से हारा, उसके दोगुने AIMIM को मिले 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में 15% Gen-Z, 3% से बनती-बिगड़ती है सरकार: कम वोट से जीती सीटों पर मुश्किल आएगी; भाजपा ने बनाई 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: महाकाल-भोग के लिए आज भी मांगी जाती है भिक्षा: यजुर्वेद के पांच मंत्रों से अर्पित होती है भस्म आरती; जानिए, क्या है रहस्य 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: पहाड़ी में छुपाई थी हवेली से निकली 66 किलो चांदी: ठेकेदार को पत्नी ने बताया था- खजाना निकलेगा, मजदूर हटाकर परिवार से करवाई खुदाई 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: ड्राइवरलेस कार से चलने वाले फर्जी IAS की लग्जरी लाइफ:100 करोड़ की प्रॉपर्टी, कोठी में स्वीमिंग पूल-सिनेमा हॉल, कहता-मैं मोदी-डोभाल से बात करता हूं 11. भास्कर एनालिसिस: बांकीपुर हार के बाद तेजस्वी का 'ऑपरेशन ओवरऑल': मुस्लिम और भरोसेमंद पर लगाएंगे दांव, प्रदेश अध्यक्ष की रेस में 4 नाम, तेजस्वी के 3 एक्शन प्लान 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: छात्र बोला- नीची जाति का कहकर जूता चाटने को कहा:रायपुर में पीड़ित ने बताया- प्रेयर के बाद मिसबिहेव किया, पिटाई की, 46 थप्पड़ जड़े 13. भास्कर इंटरव्यू: पेपर लीक से चपरासी को MBBS नहीं बनाना चाहिए:शेर सिंह बोले- शिक्षा देश का सबसे बड़ा मुद्दा, मेरी BJP से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वाले प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन से जुड़े काम टालें। सिंह राशि के लोग ऑफिस की राजनीति से सावधान रहें। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‌विधायक के लुटेरे समधी-दामाद ने कैसे 44 महिलाओं को ठगा:पीड़ित बोलीं- तलाकशुदा-विधवा को फंसाते, बेटे को भाई बताकर शादी करता
    Next Article
    मायावती के भतीजे आकाश BJP के दिग्गजों को भूले:मंत्री राजभर दौड़ाए गए; टीवी के राम से मिसेज बच्चन ने क्या पूछ लिया?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment