Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सांसद पप्पू यादव को यूपी के BJP नेताओं ने चप्पल मारी, दीपके के परिवार की संपत्ति जांच की मांग; पाकिस्तान में आत्मघाती हमला

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमला हुआ। उनके दिल्ली वाले आवास में घुसकर युवक ने चप्पल फेंकी। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार की संपत्ति की जांच की मांग की गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्माघाती हमला हुआ। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. मध्यप्रदेश, गुजरात और बिहार की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे। 2. सुप्रीम कोर्ट में संसद मार्च के दौरान पुलिस एक्शन से जुडीं 3 याचिकाओं पर सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में यूपी के शख्स ने चप्पल फेंकी, दावा- चाकू लेकर आया था; सांसद बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमला किया गया। दिल्ली स्थित आवास पर पप्पू जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तब एक युवक ने उनपर चप्पल फेंकी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने युवक से मारपीट की। सांसद ने आरोप लगाया कि युवक के पास था, वो मुझे मारने आया था। कुछ बाबा रोज कहते हैं कि मुझे मार दो, जला दो, हम ₹51 लाख देंगे। मीडिया के सामने हमला हुआ है, मेरा का क्या गुनाह है? गुनाह बृजभूषण तिवारी का है, चंपत राय का है। हमला करने वालों में 2 युवक शामिल हैं। एक का नाम सुमित गिरी गोस्वामी और दूसरे का नाम हैप्पी शर्मा है। हैप्पी ने मीडिया से कहा कि हमने पप्पू यादव पर हमला नहीं किया। उन्होंने संंसद भगवा का अपमान किया था। हमने उनका विरोध किया तो उनके समर्थक पीटने लगे। 31 जुलाई: पप्पू ने राममंदिर चंदा चोरी का नाटक किया मानसून सत्र के 10वें दिन पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचे थे। संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में एक शॉर्ट प्ले किया गया था। पुजारी बनकर आए पप्पू यादव ने जमीन पर बैठे थे। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने उन्हें चंदा दिया। पूरी खबर पढ़ें... 2. अभिजीत दीपके के परिवार की संपत्ति जांचने की मांग: RTI कार्यकर्ता ने पूछा- पिता जूनियर इंजीनियर, उनकी सैलरी में बेटे की अमेरिका में पढ़ाई कैसे हुई सूरत के RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) को शिकायत भेजी है। तिवारी का दावा है कि अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) में जूनियर इंजीनियर (JE) थे। उनकी मासिक सैलरी करीब ₹60-65 हजार थी। ऐसे में यह जांच होनी चाहिए कि उन्होंने अपने बच्चों की अमेरिका में उच्च शिक्षा का खर्च कैसे उठाया। अमित तिवारी ने CBIC से अपनी मांग में कहा कि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने CJP को फंड के तौर पर जो 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है, उस पर भी 18% GST लगाया जाए। CJP पर चंदा जुटाने का आरोप: आरोप है कि CJP राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है, लेकिन उसका चुनाव आयोग में पंजीकरण नहीं है और वह चंदा भी जुटा रही है। अगर CJP राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है और चंदा ले रही है, तो उसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत राजनीतिक दल के रूप में रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें... 3. मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला, कहा- चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकाल दिया। उन्होंने रविवार को कहा- अशोक बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे। अब इन्हें कभी पार्टी में वापस नहीं लेंगे। समधी को दूसरी बार बसपा से निकाला: डेढ़ साल में यह दूसरा मौका है, जब मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला है। 12 फरवरी 2025 को गुटबाजी करने पर भी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर किया था। हालांकि, छह महीने बाद सितंबर 2025 में उनकी दोबारा पार्टी में वापसी हो गई थी। मायावती ने कहा था- उम्मीदवार तय करने का हक सिर्फ मेरा: 2 दिन पहले 31 जुलाई को मायावती ने साफ कर दिया था कि बसपा में टिकट तय करने का हक सिर्फ उनका है। आकाश आनंद या दूसरे नेता बस उनके कहने पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. ट्रम्प बोले- ईरान पर हमला फिलहाल टाला: होर्मुज खोलने और परमाणु खतरा खत्म करने पर सहमति बनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया गया है। ईरान और कुछ मिडिल ईस्ट देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव आने के बाद यह फैसला लिया गया। अमेरिका ईरान पर बड़े सैन्य हमले के लिए पूरी तरह तैयार था। उन्होंने दावा किया कि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल है। यह भी कहा कि इजराइल भी इस फैसले में अमेरिका के साथ है। ट्रम्प ने सऊदी ने कार्रवाई रोकने को कहा: एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रम्प से फोन पर बात कर ईरान पर संभावित बड़े हमले को टालने और संयम बरतने की अपील की थी। पूरी खबर पढ़ें... 5. हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरूपति बालाजी के दर्शन किए: गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी साथ, IPL के बाद से कोई मैच नहीं खेला है भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तिरुपति बालाजी पहुंचे। उन्होंने सिर मुंडवाया और पूजा की। हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी साथ थीं। दोनों ही पारंपरिक सफेद कपड़ों में दिखाई दिए। हार्दिक IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेले: हार्दिक चोट से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई, फिर जांघ की चोट ने उनकी वापसी टाल दी। IPL 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। हार्दिक की मुंबई इंडियंस छोड़ने की भी चर्चा: हार्दिक की मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक इस बारे में अधिकारिक बयान नहीं आया है। पंड्या 2015 से 2021 तक MI की ओर से खेले थे। इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी और दो साल (2022 और 2023) गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। पूरी खबर पढ़ें... 5. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया, 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 8 पुलिसकर्मी समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए। हमले के समय पास के काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली चल रही थी। पुलिस के मुताबिक एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा। पुलिस वालों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इससे पहले पुलिस हरकत में आती, युवक को खुद को ब्लास्ट कर दिया। जुलाई में आतंकी हमलों में 154 मौतें हुईं: पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की मासिक सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई है। जुलाई में कई जिलों में आतंकवाद से जुड़ी 154 मौतें दर्ज की गईं, जबकि जून में यह संख्या 75 थी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: पीएम बोले- भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा: दुश्मन देश युवाओं को नशे में धकेलना चाहते हैं; हमें उनकी प्लानिंग नाकाम करनी है (पूरी खबर पढ़ें) 2. स्पोर्ट्स: IPL-2027 ट्रेड विंडो से पहले मुंबई इंडियंस का रिव्यू: कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर फ्रेंचाइजी बोली- अभी ट्रेड पर कोई बातचीत नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 7 की मौत:खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया, 18 लोग गंभीर घायल (पूरी खबर पढ़ें) 4. क्रिकेट: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर: घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज (पूरी खबर पढ़ें) 5. मध्य प्रदेश: हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया: संतों पर सवाल नहीं उठाए, आश्रम की जिम्मेदारी संभालने को भी तैयार हूं (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से पैट्रियट मिसाइलें मांगी: बोले- यूक्रेन भेजो, गोदामों में न रखो; रूस के हमले में 9 की मौत (पूरी खबर पढ़ें) 7. गोवा: कांग्रेस- GFP में गठबंधन पर चर्चा: AAP ने साथ आने के संकेत दिए; अगले साल चुनाव, BJP का लगातार चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य (पूरी खबर पढ़ें) 8. कर्नाटक: राज्य में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार: डीके शिवकुमार और कांग्रेस आलाकमान की दिल्ली में बैठक; 20 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... हवा में उड़ते हुए टैटू बनाया एक शख्स ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्काइडाइविंग के दौरान अपने हाथ पर टैटू बनाया। अमेरिका के टैटू आर्टिस्ट फंकी माटस ने फ्लोरिडा में यह कारनामा किया। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: समुद्र में तेल-गैस ढूंढने में खर्च होंगे 84 हजार करोड़, क्या है सरकार की 'समुद्र मंथन' स्कीम; कैसे बनते हैं तेल के नए कुएं 2. स्पाई फाइल्स: आर्मी चीफ ने PM इंदिरा से कहा-मैं तैयार हूं स्वीटी: चेचक का मरीज बनकर कराची पहुंचे जासूस, 13 दिन में पाकिस्तान के टुकड़े हो गए; पार्ट-2 3. भास्कर इंटरव्यू: अस्मिता बोलीं- पापा की वजह से जीता कॉमनवेल्थ में गोल्ड: उधार लेकर मुझे आगे बढ़ाया, मां के लिए यूपी में घर बनाऊंगी 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP चुनाव में 5 राज्यों की 12 पार्टियां लड़ेंगी: ओवैसी, चंद्रशेखर और पल्लवी बिगाड़ेंगे समीकरण; क्या है छोटे दलों का 'सियासी गणित' 5. ग्राउंड रिपोर्ट: तिरुपति का लड्डू आज 311 साल का हो जाएगा: पहले लकड़ी की आग में बनता था प्रसाद; अब एआई वाली मशीनें बना रहीं 6. ग्राउंड रिपोर्ट: नेपाल हिंसा-बिहार के बाजारों में 500Cr का कारोबार ठप: होटल, स्पा, रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियां बंद; नहीं पहुंच रहे कर्मचारी; जानिए व्यापारियों का दर्द 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: अब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC: एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न रुकें, इसकी भी प्लानिंग की 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: 3 हत्या के आरोपी ने जेल से गवाह को धमकाया: बोला- तेरे बच्चों का भी वही हाल करूंगा; पुलिस ने सिक्योरिटी दी, फिर हटा ली 9. साइबर लिटरेसी- वॉट्सएप पर 'बॉस बनकर' कर रहे ठगी:स्कैमर ZIP फाइल भेजकर प्रोफेशनल्स को बनाते निशाना, जानें इस स्कैम से कैसे बचें 10. जरूरत की खबर: बारिश में जल्दी खराब होते आटा-चावल, दाल:बढ़ता बैक्टीरिया-फंगस का रिस्क, एक्सपर्ट से जानें मानसून फूड स्टोरेज टिप्स 11. मैं IAS अफसर हूं, बोलकर 3 नाबालिग बहनों से दरिंदगी: एक से कहा- एयरहोस्टेस लगवा दूंगा, स्टूडेंट्स को फंसाने के लिए पेट्रोल पंप बेचकर खरीदी कार 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की रुकी पेमेंट मिल सकती है। वृष राशि के लोगों का अटका काम दोबारा शुरू होगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में भक्तों की 3km लंबी लाइन, ड्रोन VIDEO:जलाभिषेक के लिए सिर्फ 1 सेकेंड मिल रहा, कमिश्नर ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए
    Next Article
    यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, बिजनौर में बाढ़:हाईवे बंद, सड़कों पर नाव चली; आज सभी 75 जिलों में बरसात का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment