Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, बिजनौर में बाढ़:हाईवे बंद, सड़कों पर नाव चली; आज सभी 75 जिलों में बरसात का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार तड़के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और सोनभद्र समेत 10 शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में तड़के 3 बजे से ही रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। कानपुर में जोरदार बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। वाराणसी में भारी बारिश के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भीगते हुए भक्तों लंबी कतारें दिखाई दीं। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर और सीतापुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से यूपी में गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया है। सड़कों पर नाव चल रही है। बीते 5 दिनों से गंगा नदी का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर हाईवे को बंद कर दिया गया है। इसी हाईवे पर रविवार को पांडवनगर चौकी के पास बाढ़ के पानी में एक एंबुलेंस फंस गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी 3-4 गांवों में घुस गया है। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। 50-60 मंदिरों में पानी भर गया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। आज 7-8 जिलों को छोड़कर बाकी जगह हल्की बारिश के आसार हैं। कल से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6-7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सांसद पप्पू यादव को यूपी के BJP नेताओं ने चप्पल मारी, दीपके के परिवार की संपत्ति जांच की मांग; पाकिस्तान में आत्मघाती हमला
    Next Article
    प्रेमानंद महाराज के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा:फरीदाबाद का युवक जॉर्डन से नौकरी छोड़कर आया; बोला- गुरुजी को गंगाजल से स्नान कराऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment