Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शराब नीति केस- बरी होकर रो पड़े केजरीवाल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग, 300 मौतें; शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर शराब नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने की रही। कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल रो पड़े। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग को लेकर रही। इसमें 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने साजिश की कहानी गढ़ी शराब घोटाला केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में कोई सबूत नहीं मिला। CBI ने साजिश गढ़ने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। हालांकि, कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए CBI ने हाईकोर्ट में अपील की है। केजरीवाल रो पड़े, कहा- मैं कट्टर ईमानदार: बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। केजरीवाल बोले- मोदी-शाह ने साजिश रची: केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेल में थे, लेकिन मोदी-शाह कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि फैसला आने तक अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। साथ ही शंकराचार्य को जांच में सहयोग करने को कहा। सरकारी वकील बोले- शंकराचार्य बहुत ताकतवर: राज्य सरकार के वकीलों ने जमानत का विरोध किया। कहा कि शंकराचार्य बहुत पावरफुल हैं। अगर बाहर रहे तो केस को प्रभावित करेंगे। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर… 3. पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष जारी, PAK बोला- 274 अफगान लड़ाके मारे, 400 से ज्यादा घायल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग में अब तक 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 500 से ज्यादा लोग घायल हैं ।पाकिस्तान ने 115 अफगानी टैंक तबाह करने का दावा किया है। साथ ही 274 अफगान लड़ाके मारे हैं। वहीं, तालिबान ने इस्लामाबाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने में हमले की बात कही है। दावा- तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया: अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। PAK ने 6 दिन पहले एयरस्ट्राइक की थी: पाकिस्तान ने 21 फरवरी की रात अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे, जिसमें 20 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 60 साल की उम्र में लिवर कैंसर से निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। उनके बड़े भाई ने पिता को मुखाग्नि दी। पिता वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे: 24 फरवरी को उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हुई थी। तब उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, तब से वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे: एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था;- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। मैच खेलने के लिए पैसे लगते थे। घरवालों से मांगो तो कहते कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए मना करते थे, मम्मी सपोर्ट करती थीं। पढ़ें पूरी खबर… 4. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर पर इवेंट हुआ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। फंक्शन की शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई। इस दौरान सचिन भावुक दिखें। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन-सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होगी: सचिन ने अपने बेटे की शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। अर्जुन-सानिया की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रोबोट दे रहा बौद्ध धर्म की शिक्षा जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी ने “बुद्धरॉइड” नाम का एक AI रोबोट बनाया है। यह बौद्ध धर्म के अनुसार लोगों को सलाह देता है। इसे इसलिए बनाया गया है क्योंकि मंदिरों में बौद्ध संतों की संख्या कम होती जा रही है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों की आर्थिक योजनाएं बेहतर होंगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में दलित वोट बैंक कितना निर्णायक:अखिलेश का कांशीराम जयंती पर पीडीए दिवस मानने का ऐलान, मायावती ने क्यों किया पलटवार?
    Next Article
    मौत के सवाल पर BJP सांसद मदहोश हुए:बंधकबाज विधायक ने दूल्हे की पगड़ी सुधारी; डॉक्टर-नर्सों में महाभारत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment