Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प ईरान के डर से सीक्रेट फ्लाइट में बैठे; राममंदिर CEO बनने पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, योगी ने पूछा- राहुल-अखिलेश पढ़े-लिखे हैं या नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, रिपोर्ट सामने आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के हमले के डर से सीक्रेट प्लेन के जरिए अमेरिका लाया गया था। अयोध्या राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू शुरु हुआ, 18 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट किए गए। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि यूपी के सीएम योगी ने राहुल-अखिलेश की पढ़ाई को लेकर क्यों सवाल किए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई। 2. संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन, विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के सदन में आने पर हंगामा कर रहा है। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान के डर से ट्रम्प ने सीक्रेट फ्लाइट ली थी, तुर्किये में एयरफोर्स वन में बैठने का दिखावा किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 8 जुलाई को नाटो समिट में शामिल होने के लिए बोइंग 747-8 विमान से तुर्किये की राजधानी अंकारा पहुंचे थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से ट्रम्प की हत्या की धमकी मिलने के बाद उनकी यात्रा का पूरा प्लान बदला गया था। अंकारा से वापसी के समय ट्रम्प ने कहा कि वे पुराने, हल्के नीले रंग के एयरफोर्स वन से ब्रिटेन जाएंगे। क्योंकि वे पुराने समय की याद में इस विमान से सफर करना चाहते हैं। ट्रम्प कैमरों के सामने इसी विमान में सवार भी हुए। इसके बाद छिपते हुए केटरिंग गाड़ी से जाकर बैठ गए, जिसने उन्हें छोटे मिलिट्री विमान C-32A तक पहुंचाया था। जो बोइंग 757 का मिलिट्री विमान था। ट्रम्प वाला छोटा विमान पहले ब्रिटेन पहुंचा ट्रम्प को लेकर छोटा C-32A विमान रात करीब 10:20 बजे ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस पहुंचा। इसके कुछ मिनट बाद पुराना एयरफोर्स वन भी वहां पहुंच गया। इस विमान में पत्रकार सवार थे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि C-32A से उतरने के बाद ट्रम्प पुराने एयरफोर्स वन तक कैसे पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें... 2. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राममंदिर CEO का इंटरव्यू देने पहुंचे, पूर्व अयोध्या डीएम, आर्मी अफसर भी रेस में अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के लिए मंगलवार को 8 पूर्व अफसरों ने इंटरव्यू दिए। इनमें 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर शामिल हैं। इंटरव्यू सुबह साढ़े 11 बजे से 2 बजे तक चला। यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र ने भी इंटरव्यू दिया। अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का नाम भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल है। इंटरव्यू लेने वालों में रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, हर कैंडिडेट का 15-20 मिनट तक इंटरव्यू हुआ। उनसे भगवान राम में कितनी आस्था है? परिवार में कौन-कौन है? इस तरह के सवाल किए गए। 5300 आवेदन, 18 नाम शॉर्टलिस्ट: CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 18 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 3 के नाम सामने आए। इंटरव्यू प्रोसेस 4 दिन तक चलेगी। अंत में 3 लोगों को फाइनल किया जाएगा, जिनका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम इंटरव्यू लेगा और आखिर में एक नाम फाइनल करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. योगी बोले- राहुल और अखिलेश पढ़े-लिखे हैं या नहीं?, इनकी बातों पर हंसी आती है सीएम योगी ने मंगलवार को संतकबीरनगर में राहुल और अखिलेश की पढ़ाई पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा- ‘राहुल जी और अखिलेश यादव जी, पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं, आप लोगों की कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद होती हैं, आपको कटघरे में खड़ा कर देती हैं।’ योगी ने पूछा- कांग्रेस-सपा ने आज तक क्या किया: सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस और सपाजो प्रोपेगेंडा कर रही हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि इन्होंने क्या किया था? यहां बीमारी से मौतें होती थीं, गरीब का बच्चा मरता था, ये मौन रहते थे। एक सांसद के रूप में मैंने इसकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी, आज ये क्षेत्र इंसेफेलाइटिस मुक्त है। सीएम ने युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के नौकरी देने का भरोसा देते हुए कहा- सपा और कांग्रेस के समय नौजवानों की नौकरियों पर डकैती पड़ती थी, लेकिन अब नौजवानों के साथ किसी ने खिलवाड़ किया तो उसे जहन्नुम में पहुंचा देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. सोनिया बोलीं- मनमोहन सिंह सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में एक थे, उनकी ईमानदारी का रिकॉर्ड BJP सरकार से अलग कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड मोदी सरकार के काम करने के तरीके से बिल्कुल उल्टा था। इतिहास मनमोहन सिंह को शांत, सरल, लेकिन सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में से एक के तौर पर सम्मान से याद करेगा। सोनिया का द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने आर्टिकल छपा, जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह और मोदी सरकार के कामकाज की तुलना की। उनका यह लेख सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद आया। सोनिया ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के खिलाफ लॉबी कैंपेन सुनियोजित और संगठित था। इसमें अफसरशाही से लेकर मीडिया, न्यायपालिका, सिविल सोसाइटी और निश्चित तौर पर RSS और BJP से जुड़े लोग शामिल थे। आज यह कैंपेन अपने तय अंत यानी शून्य पर पहुंच गया है और डॉ. सिंह हर मामले में बेदाग साबित हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 5. सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा, लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई। दोनों को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामलों में दोषी ठहराया गया। इसी मामले में बशर अल-असद के मामा के बेटे अतीफ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई गई। बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे। पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है। दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई। अतीफ के आदेश के बाद सीरिया में गृहयुद्ध भड़का अतीफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं। 2011 में वे दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया। इसके बाद सीरिया में विरोध प्रदर्शन और उग्र हुआ। गृहयुद्ध शुरू 2024 तक चला, करीब 5 लाख लोगों की मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें... 6. MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में 2 दिन से लगातार बारिश, भोपाल में स्कूलों की छुट्‌टी, हिमाचल में 259 सड़कें बंद मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिन लगातार बारिश हुई। भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 12वीं तक के स्कूलों की आज भी छुट्‌टी है। शहर में कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भरा। इधर, राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में 12 इंच तक बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में NH-305 पर चलती गाड़ी पर मलबा और चट्टानें गिर गईं। हादसे में गाड़ी सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि गाड़ी मलबे के नीचे दब गई। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। इसके चलते राज्य में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 259 सड़कें, 161 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. महाराष्ट्र: छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क: छाते को माइक बनाकर बोली- सड़क और गड्ढों का पता नहीं चलता; MLA ने मरम्मत करवाई (पूरी खबर पढ़ें) 2. मध्य प्रदेश: पन्ना की खदान में मिला 50 लाख का हीरा: बारिश के पानी में चमक रहा था; साझेदार बोले- नीलामी से मिली रकम से शादी करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था: दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट झटके से 300 फीट नीचे आ गई थी (पूरी खबर पढ़ें) 4. पश्चिम बंगाल: कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगे: 3 दिन में दूसरी घटना; कार पर पत्थर और कीचड़ फेंका गया था (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: बैडमिंटन वर्ल्ड कप- लंगूर के वेश में तैनात होंगे वॉलेंटियर: बंदरों को भगाने का काम करेंगे, विदेशी मीडिया तक पहुंची खबर (पूरी खबर पढ़ें) 6. पंजाब: इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ेगा पंजाब चुनाव:खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पार्टी ने केहर सिंह के बेटे को कैंडिडेट बनाया (पूरी खबर पढ़ें) 7. महाराष्ट्र: पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला- 7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ रुपए का घाटा: 3 महीने में सिर्फ 16 करोड़ की कमाई, 6 महीने में 6 हजार करोड़ का नुकसान (पूरी खबर पढ़ें) 9. झारखंड: मंत्री का दावा- हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिश हुई: झारखंड CM बोले- विपक्ष परजीवी की तरह, छात्रों का चोला पहनकर राजनीति कर रहा (पूरी खबर पढ़ें) 10. बंगाल SIR- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जानकारी मांगी: ट्रिब्यूनल के फैसलों में देरी पर कहा- इस रफ्तार से तो अगले इलेक्शन आ जाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: पूर्व क्रिकेटर भज्जी नशेड़ियों के VIDEO पर फंसे: पंजाब के AAP मंत्री बोले- ये फेक, कार्रवाई होगी, सांसद ने एक और वीडियो शेयर किया (पूरी खबर पढ़ें) 12. उत्तर प्रदेश: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के शेयर 19% गिरे: निवेशकों से बोली PNC- हम नॉन-परफॉर्मर नहीं; क्या NHAI ने गलत जानकारी दी? (पूरी खबर पढ़ें) 13. क्रिकेट: वैभव सूर्यवंशी नेट्स में डिफेंस की प्रैक्टिस करते दिखे: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे, 23 अगस्त को मुकाबला (पूरी खबर पढ़ें) 14. छत्तीसगढ़: नक्सली का सरेंडर, ₹10 लाख इनाम था: ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत तीन अन्य ने भी डाले हथियार, सारंडा के दुर्गम जंगल में थे सक्रिय (पूरी खबर पढ़ें) 15. नेशनल: पान मसाला की प्लास्टिक पैकिंग पर बैन: अब सिर्फ पेपर, टिन या कांच के जार में बिकेगा गुटखा; FSSAI ने जारी किए नए नियम (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... तलाक के बाद से मैराथन दौड़ रहा शख्स चीन में तलाक के बाद एक शख्स ने खुद को संभालने के लिए हर दिन 42 किमी दौड़ता है। 372 दिनों में 300 से ज्यादा शहरों को कवर कर चुका है। उसने 366 दिन रोज मैराथन दौड़ने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। अब उनका लक्ष्य 520 दिन तक लगातार दौड़ने का है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर:8वां वेतन आयोग लागू होने में अभी सालभर से ज्यादा लगेगा? कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी-पेंशन; आखिर कहां अटका है पेच 2. ग्राउंड रिपोर्ट: क्या मिट जाएगा देश के सबसे बड़े शक्तिपीठ का अस्तित्व: कामाख्या कॉरिडोर से डरे साधक, बोले- आत्मा मर जाएगी, तो मंदिर संवारकर क्या होगा 3. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार-10वीं टॉपर ने फर्जी IAS बनकर ₹100 करोड़ कमाए: एंटीलिया जैसा घर, ड्राइवरलेस टेस्ला कार; 8 अकाउंट, 20 क्रेडिट कार्ड मिले 4. सुनील शेट्टी@65: धमकी मिलने पर अंडरवर्ल्ड डॉन को गालियां दीं: को-एक्ट्रेस से मिलाने के लिए जूनियर आर्टिस्ट को नकली मुख्यमंत्री बनाया; अजय देवगन ‘दूधवाला’ कहते हैं 5. फिजिकल हेल्थ: हर साल 10 लाख लोगों को होता पाइल्स: 10 कारणों से बढ़ता रिस्क, इन 7 संकेतों को इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं 6. फिजिकल हेल्थ: हर साल 10 लाख लोगों को होता पाइल्स:10 कारणों से बढ़ता रिस्क, इन 7 संकेतों को इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं 7. भास्कर एक्सक्लूसिव‌: विधायक के लुटेरे समधी-दामाद ने कैसे 44 महिलाओं को ठगा: पीड़ित बोलीं- तलाकशुदा-विधवा को फंसाते, बेटे को भाई बताकर शादी करता 8. यूपी एक्सप्लेनर: यूपी में नकली पनीर बनाना-बेचना अपराध नहीं: गुजरात-महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगा तो यहां क्यों बिक रहा, क्या हैं नियम 9. ग्राउंड रिपोर्ट: MP में बारिश...घरों में सांप घुसे, आधी डूब गईं कारें:भोपाल में 1000 से ज्यादा घरों में 5 फीट तक भरा; देखिए भारी बारिश से हालत 10. क्राइम फाइल्स: डॉक्टर को क्लीनिक में मारा, ज्वेलर को छत से फेंका:5 हत्याएं करने वाला सनकी कातिल; पुलिस से बोला- चुनाव लड़ने वाला हूं 11. ग्राउंड रिपोर्ट: अम्मा बोली थी–कार गुजर गई, हम भी निकल जाएंगे:8 सेकेंड में नाले में समाई कार, 9 मौतें; सभी का एक साथ अंतिम संस्कार 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान के टीचर को मिला था NEET का लीक पेपर:मकान मालिक ने दिखाई थी पीडीएफ, MBBS कर रहे बेटे ने वॉट्सएप पर भेजा था 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों के बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है। मेष राशि वाले यात्रा और उधारी से बचें। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CO से मंत्री बोलीं- दाढ़ी पकड़कर हमलावारों को घसीटकर लाओ:डर महसूस होना चाहिए; कौशांबी में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं
    Next Article
    मुस्लिम महिला कांवड़िया को गाली देने वाला थाने में लंगड़ाया:संभल में हाथ जोड़े, कान पकड़े, माफी मांगी- अब हर किसी का सम्मान करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment