Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम महिला कांवड़िया को गाली देने वाला थाने में लंगड़ाया:संभल में हाथ जोड़े, कान पकड़े, माफी मांगी- अब हर किसी का सम्मान करूंगा

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली महिला को गाली देने वाला आरोपी युवक मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह थाने में लंगड़ाता नजर आया। उसने हाथ जोड़कर, फिर कान पकड़कर माफी भी मांगी। आरोपी ने कहा- ‘मुझसे गलती हो गई। अब किसी महिला पर कभी कोई कमेंट नहीं करूंगा। हमेशा महिलाओं का सम्मान करूंगा। मुझे माफ कर दीजिए।’ पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। कोर्ट में पेश करने के बाद शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया। 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… तमन्ना ने 5 अगस्त से शुरू की थी कांवड़ यात्रा संभल में असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव में तमन्ना मलिक रहती हैं। सावन माह में 5 अगस्त को तमन्ना अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार गई थीं। वहां से गंगाजल लेकर कांवड़ उठाई। 8 अगस्त को गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में पति के साथ जलाभिषेक किया। तमन्ना के साथ उनकी गाजियाबाद की दोस्त अलीशा बानो भी थीं। तमन्ना ने कांवड़ यात्रा के फोटो और वीडियो अपने 1.44 लाख फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। जिस पर तमाम लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों ने सलाह दी कि बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा नहीं करनी चाहिए थी। जवाब में तमन्ना ने कहा, देश संविधान के अनुसार चलता है। संविधान नागरिकों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है। इसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संभल प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद दोबारा कांवड़ यात्रा की है। सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान और स्वतंत्रता मिलती है। तमन्ना ने मुस्लिम महिलाओं से सनातन धर्म अपनाने की अपील भी की। उनकी इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। आरोपी ने तमन्ना को गालियां दी 8 अगस्त को फरमान नाम के युवक ने तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पेज पर गंदे कमेंट किए। गालियां दीं। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और संभल पुलिस से शिकायत की। मंगलवार को संभल की साइबर पुलिस ने आरोपी फरमान को खोज निकाला। उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, कान पकड़कर मांगी माफी फरमान मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के बेहटा सरथल गांव का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। थाने से बाहर निकलते समय फरमान हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। फरमान ने कहा- मैंने तमन्ना मलिक पर जो भी टिप्पणी की, उसके लिए मैं कान पकड़कर माफी मांगता हूं। मैं सभी महिलाओं का सम्मान करूंगा। मुझसे गलती हुई है, तमन्ना मलिक जी मुझे माफ करना। आज के बाद मैं न कोई टिप्पणी करूंगा, न कोई गलत बात करूंगा। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जा सकता। तमन्ना मलिक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फरमान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तमन्ना ने 3 साल पहले की थी लव मैरिज तमन्ना मलिक ने तीन साल पहले गांव के ही सुरेंद्र त्यागी के बेटे अमन त्यागी से लव मैरिज की थी। पति अमन किसान हैं। प्राइवेट नौकरी भी करते हैं। उनके दो बेटे आर्यन और यक्ष हैं। तमन्ना के मुताबिक, उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद पहली बार फरवरी 2026 में महाशिवरात्री के अवसर पर भी वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर संभल पहुंची थीं। तनाव की आशंका के चलते बुर्के में कांवड़ यात्रा करने के मामले में तमन्ना मलिक और अलीशा बानो को नोटिस दिया था। असमोली पुलिस की रिपोर्ट पर दोनों को 20-20 हजार रुपए के मुचलके से पाबंद किया गया था। दोनों को 4 अगस्त को एसडीएम न्यायालय संभल से जमानत मिल गई थी। इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू की थी। यहां क्लिक कर यूपी में कांवड़ की REEL देखें… --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV, प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में है। उमर के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प ईरान के डर से सीक्रेट फ्लाइट में बैठे; राममंदिर CEO बनने पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, योगी ने पूछा- राहुल-अखिलेश पढ़े-लिखे हैं या नहीं
    Next Article
    अफसरों ने BJP विधायक को पकड़ाए कोरे कागज:अखिलेश रील में बिजी- डिंपल दे रहीं मैसेज, SDM साहब दे रहे धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment