Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली हादसा- 7 मौतें, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार; MP में जहरीली शराब से 22 मौतें; यूपी में बहू ने करोड़पति ससुर का मर्डर कराया

    10 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली बिल्डिंग हादसे से जुड़ी है। बिल्डिंग मालिक को अरेस्ट कर लिया गया है। दूसरी खबर मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि ट्रम्प ने अपनी तस्वीर नक्शे में क्यों बदली। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी सुबह 11 बजे वडोदरा पहुंचेंगे, जेन-जी से बात करेंगे। 2. सुप्रीम कोर्ट में संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दिल्ली हॉस्टल हादसा- 7 की मौत, बिल्डिंग मालिक अरेस्ट; कोर्ट की नगर निगम को फटकार दिल्ली हॉस्टल हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 लोगों को बचाया गया है। इनमें 5 की हालत गंभीर है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। वहीं, पुलिस ने हॉस्टल के मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तारी में ले लिया है। दिल्ली हॉस्टल मामला कोर्ट भी पहुंचा: सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम और दिल्ली यूनिवर्सिटी दोनों जिम्मेदार हैं। कोर्ट ने कहा कि बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के हॉस्टलों की हालत बेहद दयनीय और खराब है। सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। अदालत ने एमसीडी (MCD), दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एनएचआरसी (NHRC) और दिल्ली विश्वविद्यालय को 10 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। 40 साल पुरानी थी बिल्डिंग: हॉस्टल हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। हॉस्टल 5 मंजिला इमारत में था, जो करीब 40 साल पुरानी थी। दिल्ली नगर निगम (MCD) के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 2. कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई, नौकर को फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। बहू ने पुलिस को बताया कि ससुर विनीत उस पर CCTV से नजर रखते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल को 6 लाख में सुपारी दी। बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार डाला। बहू बोली- मेरे और पति के ऊपर कंट्रोल रखते थे ससुर: बहू ने पुलिस पूछताछ में रोते हुए कहा- करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। पाई-पाई के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था। इसलिए नौकर से उनका मर्डर करा दिया। हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पूरी खबर पढ़ें… 3. आंगनवाड़ी वर्कर का 4 हजार, सहायिकाओं का 2 हजार मानदेय बढ़ेगा, योगी आज अयोध्या में ऐलान करेंगे यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश की करीब 3.28 लाख कार्यकर्ताओं का 4 हजार और सहायिकाओं का 2 हजार रुपए मानदेय बढ़ाया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जॉइनिंग लेटर देंगे योगी: सीएम योगी आज मंगलवार को अयोध्या में मानदेय बढ़ाने का ऐलान करेंगे। वह समारोह में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसी दौरान मानदेय बढ़ोतरी का ऐलान कर सरकार मानदेय भोगी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देगी। 4. बागपत में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 30-मीटर तक बिखरीं लाशें, एक्सप्रेस-वे पर टक्कर से पलटी पिकअप यूपी के बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं, 3 बच्चे हैं। 19 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। पिकअप में 32 श्रद्धालु सवार थे। ये राजस्थान के बागड़ धाम (गोगामेड़ी) से बदायूं लौट रहे थे। घिसटते हुए सड़क के बीचो बीच पलटी पिकअप: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 1 बजे पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिर घिसटते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई। बम धमाके जैसी हुई आवाज: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा इतना भयावह था कि लाशें 30 मीटर दूर तक बिखर गईं। चीख-पुकार मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें… 5. मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 22 मौतें, 112 की हालत बिगड़ी मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। 112 लोग ऐसे हैं, जिनकी जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ी है। उन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले में शराब बेचने वाले ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। 10 को अरेस्ट कर लिया गया है। शराब में मेथेनॉल की मिलावट पाई गई: शुरुआती जांच में पता चला है कि यह शराब बाहर से बनकर सप्लाई हुई थी। इसमें मेथेनॉल की मिलावट पाई गई है। मेथेनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर औद्योगिक कामों जैसे सॉल्वेंट, ईंधन और कुछ केमिकल बनाने में किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 6. संजय दत्त बोले- जेल में भी मराठी नहीं सीख पाया, शिवसेना नेता हंसने लगे महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी में बोलने से इनकार कर दिया। रविवार को मुंबई में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'मैं 6 साल तक येरवडा जेल में रहा, तब भी मराठी भाषा नहीं सीख पाया।” कार्यक्रम ठाणे में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने आयोजित किया था।' बीजेपी विधायक ने शिवसेना मंत्री पर निशाना साधा: संजय दत्त के बयान पर भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर सवाल उठाए। नरेंद्र मेहता ने कहा, 'अगर कोई कलाकार मराठी नहीं जानता तो उस पर आप हंसते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आम रिक्शा चालकों पर मराठी भाषा को लेकर दबाव बनाया जाता है। यह कैसा न्याय है?' महाराष्ट्र में ड्राइवर्स के लिए मराठी अनिवार्य: 1 मई को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए बेसिक मराठी जानना जरूरी किया। मराठी सीखने की शुरुआती समय-सीमा खत्म हुई। इसके बाद RTO ने ड्राइवरों की मराठी जांच शुरू की। बड़ी संख्या में ड्राइवरों को टेस्ट में दिक्कत हुई। नियम को लेकर विरोध और राजनीतिक विवाद बढ़ा। 27 अगस्त को CM देवेंद्र फडणवीस ने ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल की अतिरिक्त मोहलत दी। पूरी खबर पढ़ें... 7. ट्रम्प ने ईरान के मैप पर खुद की फोटो लगाई, सोशल मीडिया पर एक घंटे में 7 पोस्ट किए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर करीब 1 घंटे में एक के बाद एक 7 पोस्ट किए। एक पोस्ट में ट्रम्प ने ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगा दी। तस्वीर को दो हिस्सों में बांटा गया है: पहले: ऊपर ईरान का सामान्य नक्शा दिखाया गया है। बाद में: नीचे उसी नक्शे की सीमा को जानबूझकर बदलकर एक अलग आकृति बनाई गई है। नीचे वाले नक्शे में ईरान का आकार ट्रम्प के साइड प्रोफाइल जैसा बनाया गया है। AI तस्वीर शेयर कर लिखा- बाय-बाय खार्ग: ट्रम्प की सबसे आक्रामक पोस्ट खार्ग द्वीप को लेकर थी। उन्होंने एक AI तस्वीर शेयर की, जिसमें लड़ाकू विमान ईरान के तेल ठिकाने की तरफ बढ़ता और आसपास धमाके होते दिखाई दे रहे थे। तस्वीर पर लिखा था- बाय-बाय खार्ग। खार्ग ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र है: देश के कच्चे तेल के बड़े हिस्से का निर्यात ऐतिहासिक रूप से इसी द्वीप के जरिए होता रहा है। ऐसे में खार्ग के तेल ढांचे को नुकसान होने पर ईरान की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. क्राइम: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा: हाथों की उंगलियां भी काटीं; बॉडी कुत्तों को खिलाने वाला था, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई (पूरी खबर पढ़ें) 2. विवाद: बंगाल सरकार के विज्ञापन में मां दुर्गा के 11 हाथ: विवाद होने पर सीएम शुभेंदु ने माफी मांग, कहा- भविष्य में सतर्क रहेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: स्वतंत्र भारद्वाज के वकील बोले- गिरफ्तारी की हिम्मत कैसे की: कहा- सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर से जुड़े मामले रद्द कर दिए, फिर FIR कैसे हुई (पूरी खबर पढ़ें) 4. मर्डर: दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या: शोर करने का विरोध करने पर वारदात, डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों पर आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 5. क्राइम: कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई: नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: पाकिस्तानी सेना के वीडियो में भारतीय संसद पर हमला: एयरबेस-विमान तबाह करने का दावा; यूजर्स बोले– हकीकत में जीत नहीं पाए, इसलिए AI वीडियो बनाया (पूरी खबर पढ़ें) 7. हादसा: अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें: 3 की हालत गंभीर; रनवे से उतर गया था, टक्कर के बाद आग लगी (पूरी खबर पढ़ें) 8. यूटीलिटी: ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग होगी: अभी 45 दिन में हो रही थी; अब शहर–गांव में एक जैसे नियम (पूरी खबर पढ़ें) 9. टेक: आईफोन 18 का बेस मॉडल नहीं आएगा: प्रो मॉडल और फोल्डेबल फोन ही लॉन्च होने की उम्मीद; चिप महंगी होने से टला बेस मॉडल (पूरी खबर पढ़ें) 10. क्रिकेट: ईशान किशन ने 334 बॉल पर 270 रन बनाए: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट; कुमार कुशाग्र की भी सेंचुरी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भोजपुरी गाने पर रोबोट का डांस बिहार में लोगों ने एक रोबोट को भोजपुरी गाने पर डांस करवा दिया, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट गमछा और फूलों की माला पहनकर स्टेज पर डांस करता नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- दुनिया के नए नक्शे के लिए भारत ने वोट दिया, अब ऐतराज क्यों जता रहा; पाकिस्तान भी कूदा, विवाद के पीछे की कहानी 2. ग्राउंड रिपोर्ट: छात्र बोले- 10 मिनट पहले निकले, नहीं तो दबे होते: बिल्डिंग से दरकने की आवाजें आ रही थीं; दिल्ली हादसे में कई जान जन्माष्टमी की छुट्टी से बचीं 3. मंडे मेगा स्टोरी- जहां आज हिमालय, वहां कभी विशाल समुद्र था: सबसे जवान पर्वत, हर साल 5 मिमी ऊंचा हो रहा; खतरनाक क्यों बनता जा रहा 4. ग्राउंड रिपोर्ट- 26 दिन में तीन धमकियां, फिर खौफ में कश्मीरी पंडित: लेटर में नाम, पता, गाड़ी नंबर का जिक्र, घर से निकलना हुआ मना 5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन- विधायकों को रिश्वत दो, फिर अफसर-बाबू खा रहे कमीशन: यूपी में IAS अफसर घूस लिए बिना फंड जारी नहीं करते, कैमरे में रेट लिस्ट 6. जरूरत की खबर- पासपोर्ट कैसे बनवाएं: ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी, इन 7 गलतियों के कारण रिजेक्ट होता आवेदन, समझें पूरा प्रोसेस 7. फिजिकल हेल्थ- पैरों में दर्द, जलन इग्नोर न करें: हो सकता है एरिथ्रोमेलैल्जिया, डॉक्टर से जानें इस दुर्लभ बीमारी के बारे में सबकुछ 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि के प्रॉपर्टी कारोबारियों को बड़ी डील मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा होगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती ने 'अनुभवहीन' ईशान को जिम्मेदारी क्यों सौंपी:क्या चुनाव में लॉन्च करेंगी, BSP का उत्तराधिकारी कौन होगा
    Next Article
    डॉक्टर से 4 लाख वसूले, थानेदार ने जान दी:बस्ती की ब्लैकमेलर महिला ने प्रेमी को भी नहीं छोड़ा; मां बोली- सजा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment