Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या:गोरखपुर में 4 हमलावरों ने 20-25 चाकू मारे, बचने के लिए खून से लथपथ 100 मीटर तक भागे

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20-25 बार वार किए। घायल होने के बाद करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला किया। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। घटना चिलुआताल थाना में मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी करीब 5 किमी है। पति की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गईं। घटना के बाद 200 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। बताया जा रहा है कि दलित समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 का बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- घर से निकलने के 30 मिनट बाद हत्या बरगदवा इलाके के रहने वाले जंगी चौहान के राजकुमार चौहान इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का एक बेटा युवराज है। उनकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। राजकुमार 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे। परिजनों के मुताबिक, राजकुमार 4 साल से रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह 5 बजे घर से निकले थे। 30 मिनट बाद पता चला कि उनकी हत्या हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बोले-हमलावरों ने घेरा, ताबड़तोड़ चाकू मारे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावर पैदल पहुंचे और अचानक पीछे से राजकुमार को घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया- 100 मीटर दूर पकड़कर उन पर ताबड़तोड़ वार किए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल पर पहुंचे थे। पत्नी रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचीं, धरने पर बेहोश हो गईं वारदात के बाद पत्नी सुशीला देवी रोते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा- गांव में दुश्मनी थी। एक बार झूठा फंसा दिया था, एक महीने की जेल काटकर आए थे। रंजिश में उनकी हत्या कर दी थी। पुलिसकर्मी कुछ बता नहीं रहे हैं, सिर्फ मुकदमा लिखवाने की बात कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके पति की चेन भी लूट ली। इसी बीच, पार्षद के समर्थक और आसपास के लोग जुट गए। भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। पत्नी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। वह रोते-रोते बेहोश होकर गिर गईं। परिवार वालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया। भीड़ ने सड़क जाम किया, पुलिस ने लाठी फटकारकर जाम खुलवाया वारदात के बाद 200 से ज्यादा लोगों ने सोनौली मार्ग जाम कर दिया। भीड़ पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इसके बाद 10 से ज्यादा थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाया, लेकिन परिवार वाले जाम खोलने पर राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा-जब तक डीएम नहीं आते, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। प्रदर्शन के चलते लंबा जाम लग गया। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को हटाया। दो एंगल पर हत्याकांड की जांच अखिलेश यादव बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को गोली मारी गई अखिलेश यादव ने हमले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीके से पाला-पोसा है। मुख्य नगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड बता रहा है कि बेखौफ अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जनता समझदार है। राजकुमार ने फेसबुक पर 18 घंटे पहले पोस्ट किया था राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोअर्स हैं, जबकि वे 25 लोगों को फॉलो करते थे। उन्होंने 16 मार्च को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर आखिरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा-अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के लिए लिखा था-पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद के साथ रील पोस्ट की राजकुमार ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की थी। इसमें लिखा-हमारे प्रिय गुरुजी, राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को उन्होंने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी एक रील पोस्ट की थी। 16 मार्च को लाइव आए थे राजकुमार चौहान राजकुमार चौहान 16 मार्च को फेसबुक पर लाइव आए थे। वह 28 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- आप सभी साथियों को जय-जय श्रीराम। लाइव के दौरान एक युवक ने सवाल किया था- चौहानों में एकता नहीं है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- ऐसा कुछ नहीं है, आपके साथ जो भी किसी जाति के लोग हों, वही अपने हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- बरेली में सास-साले का हत्यारोपी दामाद एनकाउंटर में ढेर:17 घंटे बाद मारा गया, पत्नी से विवाद के बाद भरी पंचायत में की थी वारदात बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी दामाद अफसर उर्फ बौरा (40) को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। SSP अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीने में 2 गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर शायद समलैंगिक हैं:अपने टीचर के साथ रिलेशन में थे, ट्रम्प को पता चला तो जोर से हंस पड़े
    Next Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन:जय शाह, कोहली-धोनी समेत 900 मेहमान आएंगे, VVIP को लाएंगे 4 चार्टर्ड प्लेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment