Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटा और बड़ा इमामबाड़ा कल बंद रहेंगे:रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 11 मार्च को बड़ा इमामबाड़ा समेत कई ऐतिहासिक इमारतें बंद रहेगी। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से नोटिस जारी करके रमजान की इस रूटीन बंदी की सूचना दी गई है। इसमें लिखा है- ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का दीदार करने वाले पर्यटकों के 11 मार्च, 2026 को शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। 12 मार्च से ये स्मारक दोबारा अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। बावली, पिक्चर गैलरी भी बंद रहेगी हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया कि 21 रमजानुल मुबारक (1447 हिजरी) जो 11 मार्च को पड़ रहा है। इस खास अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। लोगों की भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, बड़ा इमामबाड़ा के साथ भूलभुलैया, बावली, शाही हम्माम, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी बंद रहेगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए होती है बंदी 21 रमजान का दिन शिया समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और शोक का दिन होता है। इस दिन हजरत अली की शहादत हुई थी। उन्हीं की याद में पुराने लखनऊ में विशाल जुलूस निकाले जाते हैं और मजलिसों का आयोजन होता है। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए हर साल इन ऐतिहासिक स्मारकों को बंद रखा जाता है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही सूचना जारी कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट-तोड़फोड़ मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज:प्रतापगढ़ में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    क्रिकेट देखने गये युवक का मिला शव, हत्या का आरोप:शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, पुलिस के समझाने पर हुए शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment