Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना में धांधली का आरोप:वरिष्ठ कार्यकारिणी प्रत्याशियों ने बहिष्कार कर हंगामा किया

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ बार एसोसिएशन 2026-27 के वार्षिक चुनाव की फेज-2 मतगणना के दूसरे दिन शुक्रवार को हंगामा हो गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के प्रत्याशियों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए गिनती का बहिष्कार कर दिया। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के मतों की गिनती गुरुवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। कुल 65 राउंड में मतगणना होनी थी, जिसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। लगभग 30 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। एडवोकेट भूपेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने 10वें नंबर की प्रत्याशी योगिता रानी एडवोकेट के मत बढ़ाकर दर्ज किए। अन्य प्रत्याशियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुनः मतगणना की मांग की, लेकिन चुनाव अधिकारी ने दोबारा गिनती से इनकार कर दिया। शुक्रवार को शेष राउंड की मतगणना शुरू होते ही वरिष्ठ कार्यकारिणी के कई प्रत्याशियों ने विरोध स्वरूप मतगणना का बहिष्कार कर दिया और मतगणना स्थल छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने पंडित नानक चंद सभागार के द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने में एडवोकेट अमरेश चौधरी, बबलू कुमार, भूपेंद्र कुमार, नीरज कुमार कटारिया, सतपाल सिंह, टेकचंद चौहान, वीरेंद्र मोहन शर्मा, शक्ति सिंह, फरूक जमाल और रविंद्र रोहटा सहित अन्य प्रत्याशी शामिल रहे। वहीं, चुनाव अधिकारियों का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं में चर्चा और तनाव की स्थिति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली गंगा मेला ऐतिहासिक पार्क पर विवाद:BJP पार्षद और मेयर के नाम का पत्थर लगाने का विरोध, कानपुर में मरम्मत काम रुकवाया
    Next Article
    महराजगंज में ऑपरेशन के बाद युवती की मौत पर FIR:निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप था; स्वास्थ्य विभाग ने ओटी सील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment