Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में ऑपरेशन के बाद युवती की मौत पर FIR:निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप था; स्वास्थ्य विभाग ने ओटी सील की

    17 hours ago

    1

    0

    पनियरा नगर पंचायत के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार देर शाम की है। जंगल जरलहा ऊर्फ तेंदुअहिया निवासी दीपक की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर पनियरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी की सलाह दी और परिजनों से 40 हजार रुपये जमा कराए। देर रात ऑपरेशन के बाद पूजा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर प्रसूता को परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद पूजा की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि रात भर महिला की स्थिति गंभीर बनी रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे पूजा को आनन-फानन में गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भी महिला को मृत बताया गया, जबकि नवजात शिशु स्वस्थ है। परिजनों ने फर्जी सिरेजियन का आरोप लगाया था महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही के साथ-साथ फर्जी डॉक्टर द्वारा सिजेरियन किए जाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अस्पताल के रिकॉर्ड में दर्ज डॉक्टर ने ऑपरेशन नहीं किया था। गुरुवार शाम स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है, लेकिन जिस कमरे में ऑपरेशन हुआ था, उसे सील कर सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… महाराजगंज में प्रसव के बाद युवती की मौत पर हंगामा महाराजगंज में पनियरा के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पढ़िए पूरी खबर ...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना में धांधली का आरोप:वरिष्ठ कार्यकारिणी प्रत्याशियों ने बहिष्कार कर हंगामा किया
    Next Article
    ऑटो के किराए को लेकर विवाद, महिला ने बुलाई पुलिस:फर्रुखाबाद में खुले पैसे न होने पर 250 मीटर आगे ले गया था ऑटो चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment