Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के जाग्रति विहार में दिखाई दिए अजगर का वीडियो:छात्र नेता की सूचना पर पहुंची टीम ने 13 फीट लंबे अजगर को किया रेस्कयू

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जागृति विहार सेक्टर-3 में शुक्रवार को एक बड़ा अजगर निकल आया। स्थानीय लोगों छात्र नेता विनीत चपराणा की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। लगभग रोजाना दिख रहे अजगर छात्र नेता विनीत चपराणा ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार अजगर दिखने की शिकायत की जा रही है । इसके बाद भी वन विभाग और नगर निगम की टीम का इस और कोई ध्यान नहीं है। आबादी का क्षेत्र होने के कारण लोगों में भी यहां दहशत का माहौल है । अभिभावक अपने छोटे बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। नगर निगम की है लापरवाही स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र से जा रहे नाले के आस पास की यदि नियमित रूप से नगर निगम सफाई कराए तो ऐसा नहीं होगा । बार- बार हम शिकायत भी करते हैं लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और यहां के लोगों को जान का भी खतरा बना रहता है। अजगर देखने वालों की लगी भीड़ अजगर की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम का अजगर को पकड़ने में सहयोग किया। इसके बाद टीम ने अजगर को पकड़ा और जंगल में छोडने के लिए लेकर चली गई। दर्जनों अजगर किए जा चुके रेस्क्यू छात्र नेता विनीत चपराणा के अनुसार जाग्रति विहार के इस क्षेत्र में दर्जनों अजगर दिखाई दे चुके हैं जिनमें से कई का रेस्क्यू भी किया गया है। लेकिन यहां अभी तक यह स्थिति स्प्ष्ट नहीं है कि कितने अजगर यहां है और न ही वन विभाग द्वारा यह बताया गया है कि इनके रेस्क्यू को लेकर क्या योजना बनाई गई है। इस प्रकार से कहीं भी अजगर निकल जाने से लोग दहशत में जी रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL हत्याकांड: घर पहुंचा डिप्टी मैनेजर हर्षित का शव:परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया, सीबीसीआईडी जांच की मांग
    Next Article
    छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव:अलीगढ़ में ​कॉलेज में घुसे युवक तेजाब डालने की देते थे धमकी, 3 जेल भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment