Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं HPCL हत्याकांड: घर पहुंचा डिप्टी मैनेजर हर्षित का शव:परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया, सीबीसीआईडी जांच की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के रहने वाले एचपीसीएल के डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पूरनपुर घर पहुंचा। शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने इस घटना की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। यह वारदात गुरुवार को बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित सैंजनी प्लांट में हुई थी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस प्लांट में कंपनी से निकाले गए एक पूर्व कर्मचारी ने बैठक के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा को गोली लग गई थी। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब हर्षित मिश्रा का शव उनके घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बदायूं पहुंचने से पहले ही जल्दबाजी में एफआईआर दर्ज कर ली, जिसे वे संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस हत्याकांड में कंपनी के कुछ बड़े अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है और हमलावर को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो सकता है। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से पूरे मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की है। बताया गया कि हर्षित मिश्रा सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मचारी सुशील मिश्रा के बड़े बेटे थे। उनके छोटे भाई वैभव मिश्रा भी राजस्थान में एचपीसीएल में अधिकारी हैं। हर्षित की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान उनके घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं एचपीसीएल के लखनऊ स्थित एचआर विभाग के दो अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिन्हें परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा:भदोही में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस मौजूद
    Next Article
    मेरठ के जाग्रति विहार में दिखाई दिए अजगर का वीडियो:छात्र नेता की सूचना पर पहुंची टीम ने 13 फीट लंबे अजगर को किया रेस्कयू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment