Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के प्रवेश विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग:2 गाड़ियों में आए बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं, हत्या की धमकी देकर फरार

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में मंगलवार रात में दो गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घरों के भीतर घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि करीब 10 युवक दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से दो युवक हथियार लेकर नीचे उतरे और हवाई फायरिंग करते हुए विभु शर्मा नाम के युवक को 24 घंटे के भीतर हत्या करने की धमकी दी। एक आरोपी ने अपना नाम हर्ष सियान बताते हुए खुद के जेल से छूटकर आने की बात भी कही। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 2 गाड़ियों में 10 युवक पहुंचे दरअसल, प्रवेश विहार में एमबीएल पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले विभु शर्मा ने मेडिकल थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात उनके घर के सामने अचानक दो गाड़ियां आकर रुकीं। इनमें एक ब्रेजा और दूसरी अर्टिगा कार थी। दोनों गाड़ियों में करीब 10 युवक सवार थे। आरोप है कि इनमें से 2 युवक हथियार लेकर नीचे उतरे। एक के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में तमंचा था। दोनों ने घर के सामने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी बोले- 24 घंटे के भीतर हत्या कर देंगे विभु शर्मा के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक युवक ने अपना नाम हर्ष सियान बताया। उसने कहा कि वह जेल से छूटकर आया है। इसके बाद आरोपी ने उन्हें समझ लेने और 24 घंटे के भीतर हत्या करने की धमकी दी। अचानक हुई फायरिंग और खुलेआम दी गई धमकी से परिवार के लोग दहशत में आ गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों में घुस गए। घटना के बाद पीड़ित ने मेडिकल थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपियों और उनकी गाड़ियों की पहचान की जा सके। चार टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस सीओ सिविल लाइन दीक्षा भोरिया ने बताया कि मेडिकल थाना पुलिस को प्रवेश विहार में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वादी पक्ष से जानकारी ली। जांच में सामने आया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दो युवकों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी भाई दूज पर बहनें भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं:मैनपुरी जिला कारागार में सुबह से मुलाकात शुरू, आधार कार्ड जांच के बाद मिल रहीं बंदियों से
    Next Article
    सुल्तानपुर में छठ पर्व से पहले सीताकुंड घाट पहुंचे एसपी:बोले-पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात होंगे; घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment