Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सोतीगंज बाजार में एसटीएफ का छापा, मचा हड़कंप:कबाड़ी के घर और गोदाम समेत कई ठिकानों पर की जांच, एक संदिग्ध हिरासत में

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर के सोतीगंज में शुक्रवार को वाहन कटान की सूचना पर एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम को एक कबाड़ी के यहां गुपचुप तरीके से वाहन काटे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ ने संबंधित कबाड़ी के घर और गोदाम पर पहुंचकर जांच की। आसपास के कई अन्य गोदाम भी खुलवाकर खंगाले गए। करीब 40 मिनट तक चली कार्रवाई के बावजूद टीम को वाहन कटान से जुड़ा कोई बड़ा इनपुट नहीं मिला। हालांकि, जांच के दौरान कुछ संदिग्ध चीजें मिलने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार दोपहर एसटीएफ की टीम अचानक सोतीगंज बाजार पहुंची और सीधे संबंधित कबाड़ी के घर पर छापा मारा। इसके बाद टीम गोदाम पहुंची और वहां रखे सामान की जांच शुरू कर दी। एसटीएफ की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बाजार में खलबली मच गई। टीम ने आसपास स्थित कई गोदामों को भी खुलवाकर देखा, ताकि वाहन कटान से जुड़े किसी साक्ष्य का पता लगाया जा सके। कबाड़ी हाजी ग़ल्ला के यहां मारा छापा सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने चोरी के वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहे हाजी गल्ला के गोदाम पर छापा मारा था। इसी कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या संदिग्ध सामान मिला और हिरासत में लिए गए व्यक्ति की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी भी पहुंचे सोतीगंज एसटीएफ की छापेमारी की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले भी सोतीगंज बाजार पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। टीम ने पूरे इलाके में जांच-पड़ताल की, लेकिन वाहन कटान के बड़े नेटवर्क से जुड़ा कोई ठोस इनपुट सामने नहीं आया। अचानक हुई छापेमारी से मचा ह्ड़कंप सोतीगंज लंबे समय से चोरी के वाहनों के कटान को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में एसटीएफ की अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हलचल रही। फिलहाल अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ और संदिग्ध सामान की जांच के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और उससे जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एक नजर डालते हैं सोतीगंज बाजार पर सोतीगंज बाजार मेरठ के दिल्ली रोड पर स्थित एक बाजार है। 70 80 के दशक में यहां कोयला और पशुओं के चारे का व्यापार हुआ करता था। काफी दूर से लोग यहां आया करते थे। 80 के दशक में यहां बदलाव आया और कुछ लोगों ने यहां ऑटोमोबाइल स्क्रैप और पुराने वाहनों के पार्ट्स का काम शुरू किया। वाहन के कमेले में तब्दील हुआ सोतीगंज ऑटो पार्ट्स का काम शुरू होने के बाद यहां चोरी के वाहनों को काटने का काम भी गुपचुप तरीके से शुरू हुआ। देशभर से चोरी के वहां यहां लाकर स्क्रैप की आड़ में काटे जाने लगे और यहां का सालाना टर्नओवर 1000 करोड़ तक पहुंच गया। न केवल दोपहिया बल्कि चार पहिया लग्जरी गाड़ियां भी यहां पलक झपकते ही पार्ट्स में तब्दील हो जाती थी। सरकार का डंडा चला तो हो गया तहस-नहस वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की नजर सोतीगंज बाजार को लेकर तिरछी हो गई। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने यहां के कबाड़ माफिया पर शिकंजा कसना शुरू किया। उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उनकी इस काम से जुटाए गई अवैध संपत्तियों को कुर्क भी किया गया। पीएम की नजर पड़ी तो मिट गया अस्तित्व दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर की एक रैली में सोतीगंज का जिक्र किया तो अफसरों को कार्यवाही इशारा मिल गया। इसके बाद जिस तरह से पुलिस ने सोतीगंज में कार्रवाई की उससे स्क्रैप कारोबार पूरी तरह तबाह हो गया। वर्तमान में यहां चोरी के पार्ट्स नहीं मिलते बल्कि कपड़े, जूते, कार वॉशिंग, इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार दिखाई देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्नातक चुनाव में 50.21%, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान:सोनभद्र में स्नातक के 8,442 और शिक्षक निर्वाचन के 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय गीता ग्लोरी अवार्ड समारोह:देश-विदेश की 51 विभूतियों को गीता ग्लोरी अवार्ड से किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment