Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के विजयनगर में आरएसएस का पथ संचलन:पूर्ण गणवेश में निकले 100 से अधिक स्वयंसेवक, विजयादशमी पर मनाया संघ का उत्सव

    31 minutes ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजयादशमी उत्सव का आयोजन संघ के एक नगर विजयनगर में किया गया। इस दौरान भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें 100 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवक पथ संचलन के लिए इक्कठे हुए और अनुशासन के साथ आगे बढ़े। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। उनके घोष की गूंज से पूरा विजयनगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संचलन के दौरान स्वयंसेवक गीत गाते हुए आगे बढ़े। वे ‘संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, वह काम सब किए चलो’ गीत दोहराते रहे। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया। पथ संचलन के दौरान नगर के अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय परिवारों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। लोग रास्तों के दोनों ओर खड़े होकर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। विजयादशमी के अवसर पर हुए इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में राष्ट्रभाव, अनुशासन और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। संघ के 101वें स्थापना वर्ष की दी जानकारी कार्यक्रम में अरुण जिंदल ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। इस वर्ष संघ अपने 101वें स्थापना वर्ष में पहुंचा है। उन्होंने संघ की स्थापना और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर नगर संचालक आलोक, विधायक अमित अग्रवाल, सुशील गुर्जर, शौर्य, शुभम, ऋषभ, रचित, करण, कमल, प्रमोद, विवेक और अजय चंद्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के खेतान मिल ग्राउंड में दशहरा मेला:75 फीट ऊंचा रावण पुतला तैयार, गुरुवार रात होगा त्रिमूर्ति दहन
    Next Article
    मुरादाबाद के लंकेश बाजार में सजे रावण के पुतले:आज शाम होगा दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment