Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शुक्रवार को ई-मेल के जरिए जानकारी मिलते ही को कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एहतियातन तौर पर पूरे कचहरी परिसर को तुरंत खाली कराया गया। आम लोगों और अधिवक्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सर्चिंग कर रहे हैं। टीमों ने कचहरी के विभिन्न भवनों, अदालत कक्षों और संवेदनशील हिस्सों की सघन तलाशी ले रहीं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। परिसर में आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात कर आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। हर एंगल से जांच की जा रही अधिकारियों का कहना है कि सूचना की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर कचहरी परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान जारी है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। SSP अविनाश पांडेय समेत तमाम अधिकारी और सीओ सिविल लाइन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अफसर वकीलों से बात भी कर रहे हैं। कोर्टरूम में रखे बैग्स व अन्य सामानों की जांच की जा रही है। जिला एवं सत्र न्यायालय से शुरुआत CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और CO LIU प्रदीप कुमार कई थानों की फोर्स, QRT, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड के साथ कचहरी स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे। उन्होंने पार्किंग स्थल से ही चेकिंग शुरू की। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी तलों पर स्थित न्यायालय को बारी बारी खंगाला। चेकिंग से पहले कोर्ट करा दी गई खाली मामला धमकी भरे ईमेल से जुड़ा था, इसलिए पुलिस अफसरों ने जाते ही न्यायिक अफसरों से संपर्क किया और पहले कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। उस समय कई कोर्ट संचालित थी। इसके बाद अच्छी तरह कोर्ट का एक-एक कोना चेक किया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की तलाशी ली। काफी देर कचहरी में मची रही खलबली आमतौर पर हर महीने ही CO सिविल लाइन कचहरी परिसर में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाते हैं। लेकिन इस बार का नजारा कुछ अलग था। इस बार अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद था, जिसे देखकर कचहरी परिसर में खलबली मची रही। हालांकि इस पूरे अभियान को रूटिंग अभियान के तहत ही लोगों के बीच रखा गया था। संदिग्ध से पूछताछ कई हिरासत में जिला एवं सत्र न्यायालय के हर फ्लोर पर चेकिंग के बाद टीम ने कचहरी की अन्य कोर्ट का रुख किया। इस दौरान कई जगह टीमों ने संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली और उनकी आईडी तक चेक करें। काफी लोगों को कचहरी की चौकी भी ले जाया गया था, जहां चेकिंग और पूछताछ में पूरी संतुष्टि होने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। पांच अदालतों को मिली धमकी बता दें कि लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, पांचों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट को उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया, जज भी बाहर आए; ATS-STF जांच के लिए पहुंची लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, पांचों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वीरांगना वाहिनी का दूसरा सम्मेलन:महिला सशक्तीकरण और नेतृत्व विकास पर हुआ विचार-विमर्श
    Next Article
    जेल में कैदियों को हंसा रहे राजपाल यादव:कानपुर में एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा बोले- भाषा को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment