Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 1 करोड़ की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार:1000 CCTV खंगालकर पकड़े गए, मास्टरमाइंड सहित 3 फरार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने एक सर्राफा कारोबारी के साथ हुई करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना के मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह ठगी 18 फरवरी को सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स पर की गई थी। शातिर बदमाशों ने लगभग एक करोड़ रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम सहित छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने करीब 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश में मुंबई तक छानबीन की। शनिवार को पुलिस ने राजा उर्फ सिंह, निशांत उर्फ राज, अनिल कुमार और पंकज भारद्वाज नामक चार आरोपियों को कैंट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 80 लाख रुपये के सोने के जेवरात, 89,500 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस ठगी के मास्टरमाइंड कृष्ण तिवारी और सचिन दत्त शर्मा हैं। कृष्ण तिवारी खुद को सेना में तैनात बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और काले धन को सफेद करने का झांसा देता था। इसी योजना के तहत, उसने कारोबारी प्रवीण कुमार और रघुनंदन ज्वेलर्स के मालिक को अलग-अलग कहानियां सुनाकर भ्रमित किया। एक तरफ प्रवीण से आरटीजीएस के माध्यम से 99 लाख 85 हजार रुपये मंगवाए, वहीं दूसरी तरफ अपने एक साथी को भतीजा बनाकर ज्वेलर्स की दुकान पर भेजा। इस साथी ने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण पसंद किए, पैक करवाए और मौके से फरार हो गया। जब तक कारोबारी और ज्वेलर्स को सच्चाई का पता चलता, तब तक आरोपी आभूषण लेकर जा चुके थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्तेदार ने उधार लेकर 5.50 लाख रुपये हड़पे:कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, कार खरीदने के लिए दिए थे पैसे
    Next Article
    कानपुर में महिला ने फोरेंसिक साइंटिस्ट को चप्पलों से पीटा:बोली- मेरी बेटियों की वीडियो बना रहा था, मना करने पर मुझे थप्पड़ मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment