Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 13 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत:स्कूल के बाथरूम में मिली लाश, मां-बाप बोले- दिल की कोई बीमारी नहीं थी

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में 13 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे उसका शव स्कूल के बाथरूम में मिला। छुट्‌टी होने के बाद वह टॉयलेट गया था। लेकिन बाहर नहीं आया। उधर, स्कूल के बाहर ई-रिक्शा ड्राइवर बच्चे का इंतजार कर रहा था। जब सभी छात्र आ गए और वह नहीं आया तो ड्राइवर खोजते हुए स्कूल के अंदर पहुंचा। स्कूल स्टाफ के साथ तलाश शुरू की गई। जब बच्चा क्लास में नहीं मिला तो सभी बाथरूम की तरफ गए। वहां छात्र पड़ा मिला। स्कूल स्टाफ ने परिवार के लोगों को सूचना दी। मां-बाप नजदीक के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र सातवीं में पढ़ता था। मां-बाप का कहना है कि बच्चे को पहले से दिल की कोई बीमारी नहीं थी। पूरा मामला मवाना थाना क्षेत्र के बसंत वैली पब्लिक स्कूल का है। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का बेटा था 13 साल का कुनाल मवाना क्षेत्र में मोहल्ला काबिली गेट, कलावदा रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा का बेटा था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन साक्षी, जबकि छोटा भाई संचित शर्मा है। कुनाल रोजाना ई-रिक्शा से स्कूल आता-जाता था। सोमवार दोपहर छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर स्कूल के बाहर बच्चों का इंतजार कर रहा था। बाकी बच्चे बाहर आकर रिक्शा में बैठ गए, लेकिन कुनाल नहीं आया। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद चालक खुद स्कूल के अंदर गया। उसने पहले कुनाल को क्लासरूम में तलाशा, लेकिन वहां वह नहीं मिला। एक बच्चे ने बताया कि कुनाल वॉशरूम गया था। इसके बाद चालक वॉशरूम की तरफ पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था, छत से देखा तो जमीन पर पड़ा था बच्चा दो डॉक्टरों को दिखाने के बाद मेरठ ले गए परिजन सूचना मिलते ही कुनाल के पिता धर्मेंद्र स्कूल पहुंचे। वह बच्चे को मवाना में ही दो अलग-अलग निजी डॉक्टरों के पास लेकर गए। दोनों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग कुनाल को लेकर मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंचा। वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत बताया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने अचानक हार्टअटैक आने को मौत की वजह बताया। कुनाल की मां अनीता और पिता धर्मेंद्र का कहना है कि उनके बेटे को पहले कभी दिल से जुड़ी कोई परेशानी नहीं हुई थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसा क्या हुआ। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार कुनाल की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस भी घर पहुंची। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार बच्चे के शव को लेकर घर लौट गया। कुनाल के पिता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा- मेरा बेटा स्कूल गया था। वहां टॉयलेट करते समय गिर गया और वहीं हार्ट फेल हो गया। स्कूल से फोन आया था आपका बच्चा गिर गया है। जब डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। प्रबंधक बोले- सुबह से बहुत एक्टिव था बच्चा बसंत वैली स्कूल के प्रबंधक अमित राणा ने बताया- आज हमारे स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला कुणाल शर्मा छुट्टी से जस्ट पहले वाशरूम गया था। थोड़ी देर बाद जब हमने उसको आवाज दी तो उसने अंदर से कुंडी लगाई थी। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। हमने अंदर से उसे खुलवाया। बच्चे को तुरंत डॉ. एमडी शर्मा और डॉ. अनिल खन्ना के पास ले गए। उन लोगों ने हार्ट फेल होने की बात कही। हमने पैरेंट्स को भी इन्फॉर्म कर दिया था। सुबह से बच्चा बहुत एक्टिव था। उसे कोई भी दिक्कत नहीं थी, उसने प्रॉपर लंच किया। अचानक क्या हो गया पता नहीं चला। सीओ पंकज लवानिया ने बताया- मवाना के काबली गेट के रहने वाले धर्मेंद्र शर्मा के 13 वर्षीय बेटे कुणाल शर्मा की स्कूल में अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। तत्काल स्कूल प्रशासन और परिजन बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। 2 स्लाइड से समझिए हार्ट अटैक के लक्षण और कैसे दिल का ख्याल रखें… हार्ट स्पेशिलिस्ट डा.अजीत बाना ने बताया कि बच्चों में कार्डियक अरेस्ट काफी रेयर होता है। कई बार हार्ट में छेद होता है, जिसका प्रारंभिक जांच में पता नहीं चल पाता है। ऐसे बच्चे अगर रनिंग करते हैं या फिर कोई एक्सरसाइज करते है तो हार्ट जरूरत से ज्यादा तेजी से पंप करने लगता है, जो कॉर्डियक अरेस्ट की वजह बन सकता है। इसके अलावा बच्चे में कोई बीमारी पहले से भी हो सकती है है, जिसका हार्ट पर धीरे-धीरे असर पड़ने लगता है। ऐसे में नियमित रूप से बच्चों का चेकअप कराना चाहिए। -------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई कानपुर में करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें…। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के एक हजार मकानों में बाढ़ का पानी भरा:50 हजार लोग प्रभावित, सड़क-छतों पर रहने को मजबूर; ड्रोन VIDEO
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट बोला- DSP सत्येंद्र तिवारी को गिरफ्तार करके लाओ:SC/ST केस में पेश नहीं हुए थे; कौशांबी में रोते दिखे थे; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment