Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 2 मंजिला मकान में भीषण आग, 5 झुलसे:6 महीने के 2 बच्चों की मौत; 30 मिनट परिवार फंसा रहा

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सोमवार की देर शाम दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। लोगों ने धुआं उठते देखा तो पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। गलियां संकरी होने की वजह से फायर बिग्रेड की टीम छत से मकान में पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। 6 महीने के 2 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, परिवार का मुखिया नमाज पढ़ने गया था। घटना लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 किदवई नगर की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… सोमवार देर शाम सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 इकबाल अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। घर में उसकी पत्नी रुखसार , मां अमीर बानो और 5 बच्चे महविश (12), हम्माद, अखदस,नाबिया, इनायत अकेले थे। तभी अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। पड़ोसियों ने घर में आग की लपटें उठती देखी और हंगामा मचा दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। वहीं आग में घर के अंदर दोनों महिलाओं और चारों बच्चे फंस गए। जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया है। आग में फंसने के कारण बच्चे, महिलाएं घायल हुए हैं। जिन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। छतों के रास्ते फायर फाइटर्स की टीम अंदर पहुंची एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- लिसाड़ी गेट किदवई नगर में इकबाल अंसारी का मकान था। यहां पर आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संकरी गलियों वाला इलाका है, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छतों के रास्ते फायर फाइटर्स की टीम अंदर पहुंची है। पता चला कि मकान में आग लगी है। इसमें कपड़ों का भी कोई गोदाम है। मकान में अंदर 7 लोग फंसे हुए हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। इसमें 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी को फायर फाइटर्स की टीम ने आग से बाहर निकाला है। 2 बच्चे 6 महीने की उम्र के इन लोगों को पहले पास के ही निजी राजधानी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला जो 5 बच्चों की मां बताई जा रही है। दूसरी महिला उसकी सास है। साथ ही 2 बच्चे 6 महीने की उम्र के हैं। 3 बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच की बताई जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है… ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर धड़ से अलग:बैग कंधे पर टंगा रहा; प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से जा रही थी प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की जश्न में डूबा था परिवार, तभी ठायं-ठायं से मच गया हड़कंप, घर में पसर गया मातम
    Next Article
    मुरादाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या:पोते-नातिन को बंधक बनाया, बेटे ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ा; 3 भाग गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment