Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा:24 घंटे में 208 मिमी बरसात, स्कूल बंद; ऑरेंज अलर्ट के बीच कई ट्रेनें भी लेट

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मानसून ने जोरदार दस्तक देते हुए जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार दूसरे दिन हुई मूसलाधार बारिश से पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 24 घंटे में 208 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 1 से 9 जुलाई के बीच कुल 345 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में 50 मिमी से अधिक बारिश की संभावना जताई है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। 24 घंटे में 208 मिमी बारिश, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड मेरठ में लगातार दूसरे दिन हुई तेज बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया। पिछले 24 घंटे में 208 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं 1 से 9 जुलाई के बीच कुल 345 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। अगले 24 घंटे तक कई स्थानों पर 50 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों के लिए राहत बनी बारिश सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर.एस. सेंगर ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नमी मिल गई है। इससे रोपाई में तेजी आएगी। इसके अलावा मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, मूंग और तिल जैसी फसलों को भी इस बारिश का लाभ मिलेगा। कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश से ट्रेनों की रफ्तार भी थमी भारी बारिश का असर रेल संचालन पर भी पड़ा है। मेरठ से गुजरने वाली कई अप और डाउन पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें एक से दो घंटे तक देरी से चल रही हैं। गुरुवार को गंगानगर एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्री नाराज नजर आए और उन्होंने इसके स्थान पर ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग की। ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 4 घंटे 45 मिनट देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं अमृतसर-बांद्रा स्वर्ण मंदिर मेल करीब 20 मिनट लेट रही। सहारनपुर-दिल्ली मेमू भी लगभग एक घंटे की देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 70 मिमी बारिश से जगह-जगह जलभराव:शहर में जगह-जगह जलभराव, लोगों का सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
    Next Article
    आगरा में सुबह से मौसम साफ, खिली धूप:उमस से है राहत, दिन में बारिश के आसार, 34°C तक रह सकता है तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment