Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बारिश का 48 घंटे का अलर्ट:12वीं तक स्कूल बंद, निचले इलाकों में जलभराव का खतरा; लोगों को उमस से मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार सुबह अचानक से मौसम बदल गया। कई दिनों से जारी गर्मी और उमस के बीच हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद हवा में ठंडक महसूस हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि सभी बोर्ड के स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करना होगा। निचले इलाकों में जलभराव का खतरा प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। तेज बारिश होने पर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान मेरठ में अधिकतम तापमान पिछले दिनों करीब 35 डिग्री बना हुआ था। शनिवार को इसमें करीब 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में रातभर बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत:तापमान गिरने से मौसम सुहाना, अब तक 22MM बारिश हुई
    Next Article
    पूविवि में प्रवेश से छूटे छात्रों को अंतिम मौका:30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पूरी कर सकते हैं प्रक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment