Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में रातभर बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत:तापमान गिरने से मौसम सुहाना, अब तक 22MM बारिश हुई

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहने के बाद दोपहर करीब 12 बजे से उन्नाव शहर, शुक्लागंज समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला शुक्रवार रात तक जारी रहा और शनिवार सुबह भी कई इलाकों में बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों को पिछले दिनों की गर्मी व उमस से राहत मिली। शुक्रवार को बारिश शुरू होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। रात में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। कई जगह लोग छाता लेकर या बारिश से बचते हुए अपने जरूरी काम के लिए निकलते नजर आए। लगातार बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए बारिश को किसानों ने लाभकारी बताया है। इस समय धान की फसल को पानी की जरूरत है। बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसल को फायदा होने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार बारिश से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। हालांकि अधिक बारिश होने पर निचले खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान की आशंका भी बनी रह सकती है। शहर और शुक्लागंज के कुछ इलाकों में बारिश के कारण सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। हालांकि बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। 24 घण्टे में करीब 22 एमएम बारिश हुई है। जिले में अभी बारिश का दौर जारी रहने के आसार बने हुए हैं। आने वाले समय में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक हुई बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम में ठंडक बनी हुई है। लोगों को फिलहाल उमस और गर्मी से राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में आज सभी स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी, टीचर-कर्मचारियों को भी राहत; रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
    Next Article
    मेरठ में बारिश का 48 घंटे का अलर्ट:12वीं तक स्कूल बंद, निचले इलाकों में जलभराव का खतरा; लोगों को उमस से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment