Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बेटे ने की पिता की हत्या:भोर में ईंट से कूंच दिया सिर, फिर चाकू से काटी अपनी कलाई

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में बेटे ने पिता की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी है। घटना शनिवार सुबह-सुबह 4 बजे की है। जब बेटे ने पिता के सिर पर ईंट से बार-बार वार किया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना सुबह भोर के समय की है। परिवार बिहार का बताया जा रहा है। वहीं सूचना पर थानापुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर पहुंची थी पुलिस मृतक राजेश मूलरूप से मोतिहारी बिहार का निवासी था। उसकी पत्नी अनीता, बेटा अंकित, बेटी खुशी और छोटी बेटी जूली भी मां के साथ ही बिहार में रहते हैं। लेकिन राजेश अपने बड़े बेटे अमन के साथ मेरठ जेलचुंगी में रहता था। जेलचुंगी पर राजेश ने नगर निगम की 2 दुकानें ली हुई थी। पिछले लगभग 20 सालों से दोनों पिता, पुत्र यहीं इन दुकानों में रहते थे। कबाड़ का काम करते थे। बेटे ने अपनी कलाई भी काटी शनिवार सुबह अचानक स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थानापुलिस को बताया कि पिता, बेटे का झगड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब वहां जांच की तो अंदर राजेश लहुलूहान हालत में मृत पड़ा था। उसके सिर और छाती पर ईंटों से मारने के वार के निशान थे। वहीं पास ही बेटा अमन था। पुलिस जांच में पता चला कि अमन नशे का आदी है। शनिवार सुबह भी नशे की हालत में यहीं दुकान पर दोनों पिता, पुत्र का झगड़ा हुआ। इसके बाद अमन ने ईंट मारकर पिता की हत्या कर दी। उसके बाद चाकू से अपनी कलाई काट ली। वहीं दुकान पर ही बैठ गया। पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को बताया। मौके पर मां, बहन भी पहुंची मेरठ यादगारपुर में राजेश की बहन मंजू, मां कांति रहती हैं। दोनों को पुलिस ने घटना की सूचना दी। सूचना पर दोनों लोग जेलचुंगी पहुंची। उन्होंने पुलिस को राजेश के परिवार के बारे में बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे अमन को अरेस्ट कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल DM-SP कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें- हाईकोर्ट:मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करवाने पर लगाई फटकार
    Next Article
    ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं:इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे; कहा था- जिन्हें दिक्कत वो ईरान चले जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment