Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:खून से लथपथ बेटे पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में इलाज जारी

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव निवासी युवक दीपक को गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पिता प्रदीप ने अपने बेटे को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया । जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दीपक के पिता के अनुसार वह उनका इकलौता बेटा है जो अपने पिता के साथ ही दूध का कारोबार करता है। आज सुबह वह दूध बांट कर घर आ रहा था । उसी समय जब वह अलीपुर गांव के सामने पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पेट में लगी है गोली उन्होंने बताया कि जिस समय वह दीपक के पास पहुंचे तो वह अपनी वैगनआर कार में खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसे पेट के पास गोली लगी था। इसके बाद वह खुद उसे उसी कार से न्यूटिमा अस्पताल लेकर गए जहां सर्जन न होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया । इसके बाद उन्होंने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक से हुआ था झगड़ा दीपक के पिता ने बताया कि पुलिस को दीपक ने जो बयान दिए हैं उसमें एक युवक प्रदीप निवासी मायापुरी का नाम लिया है जिस से कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। फिलहाल मेरे बेटा के ऑपरेशन चल रहा है, उसके बाद ही सारी स्थिति साफ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी पार्टी ने बजट का विरोध किया:सोनभद्र में स्वर्ण जयंती चौक पर काले गुब्बारे उड़ाकर किया प्रदर्शन
    Next Article
    औरैया में फंदे से झूली विवाहिता:बच्चों ने कमरे में लटका शव देख मचाई चीख-पुकार, पति गया था गुवाहाटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment