Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी पार्टी ने बजट का विरोध किया:सोनभद्र में स्वर्ण जयंती चौक पर काले गुब्बारे उड़ाकर किया प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार के बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बजट को जनविरोधी बताते हुए काले गुब्बारे उड़ाकर इसे 'विदाई बजट' करार दिया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ 'कपट लीला' बंद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में सोनभद्र जिले के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। यादव ने बताया कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में बनाए गए ट्रॉमा सेंटर और बर्न यूनिट वर्तमान में बंद पड़े हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर इन्हें चालू न करने का आरोप लगाया। प्रमोद यादव ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज नौकरियां संविदा पर दी जा रही हैं, जिसका दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में 6 जजों की संविदा पर नियुक्ति है। उन्होंने केंद्र सरकार के हर साल दो करोड़ नौकरी देने के वादे को 'हवा हवाई' बताया और कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। व्यापारी वर्ग भी परेशान है, और शिक्षा, दवा तथा किताबें महंगी हो गई हैं। यादव ने यह भी कहा कि यह भाजपा सरकार का आखिरी बजट है और यह 'हवा हवाई बजट' धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर भाजपा सरकार को 'विदाई' देने का काम किया। इस मौके पर, सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरी, फरीद अंसारी, दीपक भारती, जुनैद अंसारी अरविंद पटेल, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना किसी बकाया के लाखों रुपये की वसूली:फोन और मैसेज कर धमकाने का आरोप, कोर्ट आदेश पर रिकवरी एजेंसी पर हुआ केस
    Next Article
    मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:खून से लथपथ बेटे पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment