Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में फंदे से झूली विवाहिता:बच्चों ने कमरे में लटका शव देख मचाई चीख-पुकार, पति गया था गुवाहाटी

    6 hours ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल में एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुरादगंज चौकी क्षेत्र के जलुपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 हुई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है, जो संजय उर्फ संजू राठौर की पत्नी थीं। संजय पेशे से ट्रक चालक हैं और घटना के समय गुवाहाटी गए हुए थे। दंपति के तीन बच्चे हैं—दिव्यांशी (8 वर्ष), देवेश (6 वर्ष) और निधि (3 वर्ष)। बताया गया है कि गुरुवार सुबह रेखा ने घर के अंदर बने कमरे में बांस की बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब बाहर खेल रहे बच्चे कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी और मुरादगंज चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया गया है, और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:खून से लथपथ बेटे पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में इलाज जारी
    Next Article
    बस्ती में वकीलों का प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम:अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment