Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या:संपत्ति विवाद में हुआ मर्डर, घटना के बाद से आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की अमर गार्डन कॉलोनी में संपत्ति विवाद में बुधवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी दिनेश वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बंटी के रूप में हुई है। उसके परिवार में पत्नी और 12 साल की एक बेटी है। बंटी परिवार के साथ पुश्तैनी मकान में साथ रहता था। मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच तनाव चल रहा था। बुधवार देर रात दिनेश और बंटी के बीच कहासुनी हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि दिनेश ने गुस्से में बंटी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बंटी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी दिनेश मौके से फरार हो गया। परिजन की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुकदमे में देरी पर पुलिस कमिश्नर और डीजीसी तलब:अभियोजन की टालमटोल पर हाईकोर्ट का रुख सख्त, संजय परिहार की जमानत का मामला
    Next Article
    बरेली में पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 शातिर चोर गिरफ्तार:इमरान ने बुर्का पहनकर की थी नकबजनी, शाही पुलिस ने 20 दिन पहले हुई चोरी का किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment