Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में छाए बादल, रक्षाबंधन पर उमस बढ़ाएगी परेशानी:हल्की बारिश के आसार, 33°C तापमान; 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को मौसम में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और हवा चल रही है, लेकिन इसके साथ ही उमस भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश होने पर तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और कुछ समय के लिए उमस से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के बाद धूप निकलने पर हवा में नमी बढ़ सकती है, जिससे दोबारा उमस परेशान करेगी। रक्षाबंधन के चलते बाजारों, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही अधिक रहने वाली है, ऐसे में मौसम का असर भी देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद फिर बढ़ सकती है उमस बीते दिन मेरठ के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण सुबह के बाद उमस फिर बढ़ने लगी। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बादल छाए रहने से तेज गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन बारिश के बाद धूप निकली तो नमी के कारण चिपचिपी गर्मी बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे मौसम बदला रहेगा मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, मानसून सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर रक्षाबंधन पर घर से बाहर निकलने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखने की जरूरत रहेगी। जून से अब तक सामान्य से 74% ज्यादा बारिश मेरठ में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ज्यादा रहा है। 1 जून से अब तक जिले में 74 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की सक्रियता बनी रहने से आने वाले दिनों में भी बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा की सीकरी बवाल में 3 महिलाएं समेत 4-हिरासत में:बदायूं में अब तक 13 पर कार्रवाई, प्रधानी की तैयारी और जमीन विवाद को बताया वजह
    Next Article
    अयोध्या में भगवान रामलला को बांधी गई राखी:केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से बनी है, बहन के यहां से भेजी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment