Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में छात्रा का हत्यारा सिरफिरा प्रेमी निकला:पेपर देने निकली थी, लड़की के मोबाइल में नोट मिला-प्लीज सेव मी गॉड

    15 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 20 साल की छात्रा की हत्या सिरफिरे प्रेमी ने की थी। रविवार देर रात पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूला कि 3 साल से छात्रा से उसकी दोस्ती थी। उसने उसे दूसरे लड़के से बातचीत करते हुए देख लिया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 15 मई को छात्रा BA थर्ड ईयर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने खोजबीन के बाद उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 17 मई को घर से 25 किमी दूर गन्ने के खेत में छात्रा की सड़ी हालत में लाश मिली। शव मिलने के बाद परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझाया। परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार देर रात पुलिस ने सिरफिरे प्रेमी अंकुश को उसके घर से पकड़ लिया। बाकी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस को छात्रा के मोबाइल से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्लीज सेव मी गॉड…यानी भगवान मेरी रक्षा करना। मामला शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र का है। लड़की के मोबाइल में नोट मिला, पढ़िए क्या लिखा… आज 11/05/26 में पेपर देने तो जा रही हूं, लेकिन मुझे बहुत ही अजीब फील हो रहा है। पता नहीं क्यों, लेकिन मेरे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा है। भगवान, मैं तुमसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं, कुछ गलत मत होने देना। प्लीज, प्लीज, प्लीज गॉड, मेरा घर बिखर जाएगा। भगवान, आपसे प्लीज सब कुछ ठीक रखना। मेरे बिना तो रह भी नहीं पाएंगे ये सब मम्मी, पापा, भाई-बहन। मेरे बिना उनका मन नहीं लगता, पता नहीं क्यों, इसको लिखते समय भी मेरे आंसू बह रहे हैं। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला पढ़िए मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के पिता टेलर हैं। परिवार में छात्रा की मां, बहन और छोटा भाई हैं। 15 मई को छात्रा डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान की परीक्षा देने निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। घरवालों ने दोस्तों को फोन किया। कॉलेज में पता किया, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने देर शाम टीपीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। रविवार, 17 मई को रोहटा थाना क्षेत्र में उकसिया गांव के गन्ने के खेत में लड़की की लाश मिली। गांव के एक युवक ने शव देखा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। छात्रा के चेहरे को कीड़ों ने खाया हुआ था। ऐसा भी लग रहा था मानो लाश को हत्या के बाद तेजाब डालकर जलाने का प्रयास किया गया हो। हालांकि, घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले थे। ऐसे में पुलिस को शक था कि लड़की की हत्या कहीं और की गई और इसके बाद शव यहां फेंका गया। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। शव देखकर परिवार वालों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि अगर टीपीनगर थाना पुलिस समय पर सुनवाई करती तो बेटी की जान बच जाती। उन्होंने तीन लड़कों पर बेटी के साथ गैंगरेप करने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को तीनों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार की तहरीर पर सिरफिरे अंकुश और उसके दो दोस्त निशांत व अंकित पर मुकदमा दर्ज किया गया। SSP अविनाश पांडे ने कहा- पुलिस ने जांच शुरू की तो CCTV फुटेज में युवती जाते हुए दिखाई दी। परिजनों की शंका और साक्ष्यों के आधार पर अंकुश का नाम सामने आया। पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। अंकुश को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बाकी दोनों आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। 2 साल से बेटी को परेशान कर रहा था सिरफिरा, अब हत्या कर दी पिता ने कहा- आरोपी अंकुश लंबे समय से बेटी को परेशान कर रहा था। वह उसके पीछे पड़ा रहता था। 2 साल पहले अंकुश ने बेटी का किडनैप करने का प्रयास किया था। बेटी ने यह बात हम लोगों को बताई थी। इसके बाद पंचायत हुई थी। तब अंकुश ने सबके सामने माफी मांगी थी, लेकिन बाद में फिर से बेटी को परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर ही हम लोगों ने 6 महीने पहले गांव छोड़ दिया था। मेरठ के रोहटा रोड पर किराए के कमरे में रहने लगे, लेकिन उसने बेटी का पीछा नहीं छोड़ा। अब उसने बेटी की हत्या कर दी। चंद्रशेखर आजाद बोले- सरकार पीड़ित परिवार को सहायता दे मामले पर आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने X पर लिखा- सरकार पीड़ित परिवार को सहायता दे और आरोपियों को गिरफ्तार करे। गांव में बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद, भारी पुलिस बल तैनात रोहटा थानाक्षेत्र के गांव में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे लड़की के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। लेकिन गांव के लोगों में अभी गुस्सा है। सुबह से भारी पुलिसबल गांव में तैनात किया गया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौके पर गए। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी गांव में ही हैं। गांव के चारों ओर रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। राहगीरों और वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी में अंकुश संग जाती दिखी थी युवती पुलिस जब रविवार को केस की जांच कर रही थी तब आसपास के सीसीटीवी चेक किए। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। एसपी सिटी के अनुसार, छात्रा को आरोपी अंकुश के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया। रोहटा अड्डे और भूनी टोल प्लाजा के पास लगे कैमरों में सुबह करीब 10:28 बजे छात्रा आरोपी की बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी। फुटेज में आरोपी पहले छात्रा के पास रुकता है और फिर दोनों वहां से निकल जाते हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें प्रयागराज में ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:कनपटी पर गोली मारी, मांस के लोथड़े बाहर आए; कार से भागे 2 हमलावर प्रयागराज में रविवार शाम करीब 4:30 बजे 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने प्रापॅर्टी डीलर को अपने ऑफिस बुलाया था। जब वह ऑफिस पहुंचे तो कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे उसका सिर फट गया। मांस के लोथड़े बिखर गए। खून पूरे ऑफिस में फैल गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत:ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए
    Next Article
    गोरखपुर में इंजीनियर की पत्नी गिरफ्तार:पति ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था, कहा था- मेरी मौत की जिम्मेदार वाइफ है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment