Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत:ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सरकारी टीचर और इंजीनियर भी शामिल हैं। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में बैठे लोगों के सिर फट गए। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों का 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। 2 तस्वीरें- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- ट्रक (UP 14 HT 5176) बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर हैं। ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव यहां लाए गए थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल पुरुष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। गांव के प्रधान बोले- ओवरटेक के चक्कर में हादसा हादसे के प्रत्यक्षदर्शी नया गांव के प्रधान प्रदीप वर्मा ने बताया- मैजिक की हालत देखकर लग रहा है कि चालक ने ओवरटेक किया होगा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद मैजिक में सवार 9 लोगों की अंदर ही जान चली गई। जबकि एक युवक तड़प रहा था। किसी तरह गेट तोड़कर लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से भेजा गया। 9 मृतकों की पहचान हुई, एक की पहचान बाकी हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में 9 की पहचान हो गई है। इनमें दो सगे भाइयों पवन (23) और सोहन (21) शामिल हैं। बहराइच के मूर्तिहा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा अदनान (15) निवासी सिसैया गांव धौरहरा-खीरी की भी जान चली गई। पप्पू (18) निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट (बहराइच), शहजाद (35) निवासी ककरहा मूर्तिहा (बहराइच) और जुलेखा (55) निवासी धौरहरा (खीरी) शामिल है। एक मृतक की पहचान की जा रही है। मृतकों में सरकारी टीचर, इंजीनियर और कारोबारी भी मुंबई में इंजीनियर थे जयवीर, कतर मे लगी थी नई जॉब मृतक जयवीर सिंह मुंबई में पावर कंपनी में इंजीनियर थे। उनके पिता पेशकार सिंह रिटायर्ड होमगार्ड हैं। चाचा जितेंद्र ने बताया- भतीजे ने 16 मई को मुंबई वाली कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। उसकी कतर में जॉब लग गई थी। 21 मई को पुणे से कतर की फ्लाइट थी। जाने से पहले वो परिवार से मुलाकात करने आ रहे थे। परिवार में छोटा भाई प्रकाश सिंह है। छोटे भाई प्रकाश ने बताया कि भाई परिवार के इकलौते कमाने वाले सख्स थे। हादसे ने हमारा सहारा छीन लिया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी के 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, पारा 46.4°C:मौसम विभाग की चेतावनी- दोपहर में घर से न निकलें; योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। सोमवार को सुबह से लगभग सभी जिलों में तेज धूप निकली। हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने आज 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंदजी की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा बंद की:अनिश्चितकाल तक एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे; शिष्यों ने भक्तों से कहा- कृपया वापस जाइए
    Next Article
    मेरठ में छात्रा का हत्यारा सिरफिरा प्रेमी निकला:पेपर देने निकली थी, लड़की के मोबाइल में नोट मिला-प्लीज सेव मी गॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment