Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में डंपर ने दूध गाड़ी को मारी टक्कर; VIDEO:डिवाइडर पर पलटी गाड़ी; सड़क पर फैला 18 कैन दूध

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मवाना रोड पर सलारपुर गांव के सामने बुधवार सुबह एक रेत से भरे डंपर ने दूध वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूध वाहन करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ डिवाइडर पर पलट गया। इस हादसे के कारण सड़क पर दूध फैल गया और लंबा जाम लग गया। यह घटना उस समय हुई जब इंचौली थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी निवासी रिजान अपनी छोटा हाथी गाड़ी में लगभग 18 दूध की कैन लेकर मेरठ स्थित प्लॉट में सप्लाई के लिए जा रहा था। सलारपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस से बचने के प्रयास में रिजान ने कट मारा, जिससे उसकी गाड़ी बराबर चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद डंपर दूध वाहन को घसीटता रहा और अंततः गाड़ी डिवाइडर के बीच पलट गई। इस दौरान रिजान को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रजपुरा चौकी इंचार्ज गोपाल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे के कारण लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस जांच में डंपर चालक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी साबिर के रूप में हुई है, हालांकि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के सजेती में ट्रैक्टर से गिरा मजदूर:पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत, देर रात भट्ठे से घर जाते समय हादसा हुआ
    Next Article
    प्रयागराज में मांझे से 6 साल का बच्चा घायल:गले में फंसा, हाथ की उंगली और गले में आई चोट; लगातार दूसरी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment