Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में झाड़ियों में मिला लापता महिला का शव:अकबरपुर सादात नहर पुल के पास ग्रामीणों ने देखा, 7 मार्च से थी लापता

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के अकबरपुर सादात नहर पुल के पास मंगलवार शाम एक महिला का शव गंग नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान रुड़की निवासी 23 वर्षीय शिवानी पत्नी सौरभ के रूप में हुई है, जो 7 मार्च 2026 से लापता थीं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे गंग नहर पर घूम रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में फंसे शव को देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव काफी गलित अवस्था में था। थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त महिला के पिता ध्यान सिंह पुत्र भांजा ने की। उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की पहचान उसकी आंखों, कद, रंग, नाक की बाली और कपड़ों से की। शिवानी बेलडा, थाना रुड़की की निवासी थीं। ध्यान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शिवानी 7 मार्च 2026 को रात लगभग 8:30 बजे घर के सामने स्थित सोलानी नदी पुल के पास गई थीं, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 8 मार्च 2026 को गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बहसूमा पुलिस ने अब शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर पर सीवर लीकेज:एलडीए वीसी ने बनाई 4 सदस्यीय कमेटी, एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट
    Next Article
    नोएडा में धर्म छिपाकर युवती को फंसाया:लिवइन में बनाया वीडियो, दो साल तक बनाए रिलेशन बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment