Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में धर्म छिपाकर युवती को फंसाया:लिवइन में बनाया वीडियो, दो साल तक बनाए रिलेशन बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    फेज-तीन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को विशेष समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप किया और पीड़िता से लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वह पिछले कई सालों से फेज-तीन थाना क्षेत्र में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिये उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। विशेष समुदाय के युवक ने उन्हें बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर का रहने वाला है। आरोपी ने खुद को पीड़िता के धर्म का ही बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। लिवइन में बनाया वीडियो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। दोनों लिवइन में रहने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार में लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला कि आरोपी विशेष समुदाय का है। उसने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया और धोखा दिया। पीड़िता को जब आरोपी की असलियत पता चली तो उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। बजरंग दल ने किया प्रदर्शन आरोपी नोएडा छोड़कर भाग गया। पीड़िता का कहना है कि वह करीब एक माह से लगातार पुलिस से गुहार लगा रही थी। इसी बीच महिला हिंदू संगठन के संपर्क में आ गई। मंगलवार शाम बजरंगदल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फेज-तीन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने और महिला उपनिरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दिया आश्वासन होगी जांच सूचना पर एसीपी उमेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह लोगों को शांत कराया और पीड़िता को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। बजरंग दल के प्रेम भारद्वाज का कहना है कि पीड़िता पिछले एक माह से थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला उपनिरीक्षक पर लगाए आरोपों की भी जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में झाड़ियों में मिला लापता महिला का शव:अकबरपुर सादात नहर पुल के पास ग्रामीणों ने देखा, 7 मार्च से थी लापता
    Next Article
    कानपुर से कबरई तक ग्रीनफील्ड हाइवें को केंद्र की स्वीकृति:3700 करोड़ खर्च होंगे, 78 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment