Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कोचिंग सेंटर में महिला टीचर की मौत:पिता बोले- पार्टनर ने हत्या कर दी, कुछ दिन से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में पीएल शर्मा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में महिला ट्यूशन टीचर की मौत हो गई। परिजनों ने कोचिंग पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाते हुए गुरुवार को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीएल शर्मा पर पार्टनरशिप में कोचिंग लिया था कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम की रहने वाली पूजा (30) पीएल शर्मा रोड पर एक कोचिंग सेंटर संचालित करती थी। बताया गया है कि यह कोचिंग उन्होंने कपिल नामक युवक के साथ पार्टनरशिप में शुरू की थी। बुधवार को पूजा रोजाना की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। शाम करीब 7 बजे कपिल ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां पूजा को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का है। कोचिंग के लेनदेन को लेकर कपिल से विवाद चल रहा था पूजा पिता जगनेश्वर ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कपिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूजा ने कुछ समय पहले बताया था कि कोचिंग के लेनदेन को लेकर कपिल से उसका विवाद चल रहा था। आरोप है कि कपिल ने पूजा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इन्हीं परिस्थितियों में पूजा की मौत संदिग्ध हो गई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हिरासत में लिए गए कपिल से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। एक महीने पहले लिया था कोचिंग पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि पूजा और कपिल ने करीब डेढ़ महीने पहले ही यह कोचिंग लिया था। कुछ समय बाद ही लखनऊ की घटना के चलते कोचिंग बंद कर देना पड़ा। शनिवार को ही कोचिंग दोबारा खोले जाने के आदेश हुए थे। पूजा गुरुवार सुबह घर से कोचिंग आई थी लेकिन शाम को यह घटना हो गई। पिछले कई दिन से पूजा और कपिल कोचिंग पहुंच रहे थे। थाने पर वाल्मीकि समाज के लोग जुटे पूजा की मौत की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग पहले पीएल शर्मा रोड स्थित कोचिंग और उसके बाद जसवंत राय अस्पताल पहुंच गए लेकिन तब तक पूजा के शब्द का पंचनामा भर कर उसे मोर्चरी भिजवा दिया गया था। पुलिस कपिल को लेकर थाने आ गई जिसके बाद काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग लालकुर्ती थाने पहुंच गए। यह लोग कपिल पर हत्या का आरोप लगा मुकदमे की मांग कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कढ़ी-चावल खाने के बाद अटल-आवासीय स्कूल के 38 छात्र बीमार:ललितपुर में उल्टी-पेट दर्द की शिकायत, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए
    Next Article
    शिव भक्तों ने मुंह से निकालीं 7 फीट ऊंचीं लपटें:लखनऊ में 5 भव्य जगन्नाथ यात्रा, 25 फीट ऊंचे रथ; डिप्टी सीएम ने खींचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment