Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक:मंडल आयुक्त, डीआईजी ने शांति व्यवस्था, समय पर तैयारी के निर्देश दिए

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों और कानून व्यवस्था को लेकर एक मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आयुक्त सभागार में की। बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपदों में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण प्रभावी बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आपराधिक मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। आयुक्त ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही जनपद स्तर पर तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने रूट प्लान, ट्रैफिक डायवर्जन और पिछले वर्ष की गई कार्रवाइयों की बिंदुवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को रूट का भ्रमण कर सड़क मरम्मत, पानी, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, बिजली के तार व पोल कवर करने जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कैंप, मोबाइल बाइक एंबुलेंस, मोबाइल लाइट वैन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साइनेज, वीआईपी विजिट स्थानों का चिह्नांकन, संवेदनशील स्थानों का चिह्नांकन और शिविर आयोजकों के साथ बैठक जैसे बिंदुओं पर भी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। जनपद की सीमाओं, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मंडल के सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर आयुक्त मेरठ मंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में एक नंबर पर दौड़ रहीं दो बाइकें:मुजफ्फरनगर निवासी ने दर्ज कराई शिकायत, तीन बार काटा चालान
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी का 26 जून को देवरिया दौरा:बरांव में प्रशासन तैयारियों में जुटा, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment