Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में एक नंबर पर दौड़ रहीं दो बाइकें:मुजफ्फरनगर निवासी ने दर्ज कराई शिकायत, तीन बार काटा चालान

    1 day ago

    1

    0

    शामली में एक ही नंबर पर दो वाहनों के दौड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे वास्तविक वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मोटरसाइकिल शामली नहीं आने के बावजूद तीन बार चालान काटे गए हैं। यह समस्या कांधला, बाबरी, थाना भवन और अब शामली शहर में भी बढ़ रही है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा असली वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है। चालान फर्जी वाहन चालक द्वारा नहीं भरा जाता, बल्कि असली नंबर पर दर्ज होने के कारण वास्तविक मालिक को नोटिस मिलते हैं। पुलिस को शिकायत दी मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी फारुख पुत्र साबिर अहमद ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP 12 AJ 0937 उनके नाम पर पंजीकृत है और वह इसे कभी शामली नहीं लाए। इसके बावजूद, शामली पुलिस ने इस नंबर पर तीन बार चालान काटे हैं। फारुख ने तीनों चालानों की प्रतियां और शिकायत पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हालांकि, इससे पहले भी कांधला, थानाभवन और बाबरी क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। थानाभवन पुलिस ने तो एक मामले को थाने से ही रफा-दफा कर दिया था। अब देखना होगा कि इस मामले में गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में पारा 41 डिग्री पार:भीषण गर्मी से सड़कें सूनी, लोग घरों में दुबके
    Next Article
    मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक:मंडल आयुक्त, डीआईजी ने शांति व्यवस्था, समय पर तैयारी के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment