Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिलाएं बोलीं- घर टूटे तो जहर खा लेंगे:फूट-फूटकर रोईं; सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के बाद सड़क पर ओपीडी चल रही

    10 hours ago

    2

    0

    मेरठ में 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने के अंदर तोड़ने के सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। हाथ में पोस्टर लेकर धरना दिया। रोते-बिलखते हुए कहा- आवास विकास की कारवाई में अगर प्रतिष्ठान और मकान टूटते हैं तो हम जहर खा लेंगे। उन्होंने कहा- पहले बच्चों का स्कूल बंद हुआ। फिर दुकान पर सील होने लगी। अब सेटबैक के तहत दुकान के ऊपर जो मकान बने हैं। वह भी टूटने जा रहे हैं। हम जहर खाकर मरने को मजबूर हैं। इससे पहले, सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियां सील की जा चुकी हैं। इसे लेकर भी व्यापारियों में खासी नाराजगी है। सीलिंग के बाद जो क्लीनिक और अस्पताल बंद हुए हैं। उसके बाहर डॉक्टर डॉक्टर्स ओपीडी चला रहे हैं। मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाने वाले मोहित ने बताया कि जो व्यापारी पिछले 25 सालों से यहां दुकान चला रहे थे। आज वही खुद अपनी दुकानों को तोड़ रहे हैं। इस मामले का दोषी आवास विकास परिषद है। अगर हमारा बाजार गलत था। हम गलत तरीके से यहां बाजार बना रहे थे तो आवास विकास को उसी समय रोक देना था। 2 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला क्या है? समझ लीजिए- दरअसल, 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने के भीतर तोड़ने का आदेश दिया। अवैध सेटबैक यानी इमारत के चारों ओर छोड़ी जाने वाली अनिवार्य खाली जगह में किया गया निर्माण। कोर्ट ने यूपी के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा- स्कूलों, अस्पतालों और यहां तक कि सरकारी बैंकों को भी ऐसी इमारतों से चलाने की इजाजत कैसे दी, जो पूरी तरह से अवैध और बिना इजाजत हैं। मामले में 6 अप्रैल को कोर्ट ने 859 संपत्तियों में से सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया था और रिपोर्ट मांगी थी। सेंट्रल मार्केट में महिलाओं के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:IPS केके बिश्नोई और अंशिका का 12 अप्रैल को प्रयागराज में होगा रिसेप्शन
    Next Article
    मथुरा में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में पलटा:वृंदावन में पीपा पुल से टकराने के बाद हादसा, एक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment