Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से पहले युवती गहने-नकदी लेकर प्रेमी संग भागी:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक युवती शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती अपने घर से नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। यह मामला इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के प्यार में बदलने से जुड़ा है, जिसका परिजनों ने विरोध किया था। यह घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 23 वर्षीय युवती की दोस्ती औरैया जिले के उरुवा निवासी रितिक सिंह से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जब परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया और युवती की शादी कहीं और तय कर दी। निकाह से पहले तारीख की रस्म भी पूरी हो चुकी थी और 2 अप्रैल को बारात आनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच, युवती अपने घर से नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के भाई ने बताया कि भोर में सहरी के समय जब वह उठा, तो बहन घर में नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी युवती के घर के नंबर पर फोन करता था, जिसे लेकर उसे समझाया भी गया था। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब युवती और युवक की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों की ठगी करने वाले 8आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज:गैस और पेट्रोल एजेंसी दिलाने का फर्जी विज्ञापन देकर की थी धोखाधड़ी
    Next Article
    मेरठ में पति-पत्नी के शव मिले:ऑपरेटर फंदे पर लटका, पत्नी बेड पर मृत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment