Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सूर्यकिरण एरोबेटिक एयर शो का दूसरा दिन:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहेंगे, जिले के 3 स्क्वाड्रन लीडर SKAT टीम का हिस्सा

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के आसमान में पहली बार सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (SKAT) का एयर शो दूसरे दिन यानी रविवार को जारी रहेगा। सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक विमान एक साथ उड़ान भरेंगे और आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर एरोबेटिक प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9 से शुरू होगा। विमान प्रदर्शन के दौरान करीब 200 फीट की ऊंचाई तक नीचे आएंगे। रविवार के एयर शो में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एयर शो का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सेना में करियर के लिए प्रेरित करना भी है। वहीं, शनिवार को एयर शो देखने पहुंचे दर्शकों ने विमानों के फॉर्मेशन और हवाई करतबों का खूब आनंद लिया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण शनिवार के मुकाबले ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर टीम का हिस्सा एयर शो की खास बात यह भी है कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह विमान उड़ाकर प्रदर्शन करेंगे, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल भी सूर्यकिरण टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में रविवार को मेरठ के आसमान में होने वाले प्रदर्शन में शहर से जुड़े पायलट भी अपनी उड़ान का हुनर दिखाएंगे। ओपन एयर में होगा प्रदर्शन एयर शो का आयोजन न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप के ओपन एयर में किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल मेरठ साउथ RRTS स्टेशन से करीब 2.5 किलोमीटर दूर है। दर्शकों के लिए खुले पंडाल और बैठने की व्यवस्था की गई है। आसपास के लोग घरों की छतों, खुले स्थानों और खेतों से भी आसमान में होने वाला प्रदर्शन देख रहे हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग, ट्रैफिक, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट समेत जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। आसमान में दिखेगा फॉर्मेशन का रोमांच सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक विमान निर्धारित रेडियस में उड़ान भरते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन बनाएंगे। विमानों का एक साथ आसमान में फॉर्मेशन बनाना और करीब 200 फीट की ऊंचाई तक आकर एरोबेटिक करतब दिखाना प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। शनिवार को एयर शो में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में आम दर्शक भी पहुंचे थे। बच्चों और युवाओं ने विमानों के प्रदर्शन को मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किया और भारतीय वायुसेना के प्रति उत्साह जताया। रविवार को छुट्टी होने के कारण मेरठ के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। सूर्यकिरण के प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम में अन्य सैन्य गतिविधियां और प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ऐसे में रविवार को एक बार फिर मेरठ का आसमान हवाई करतबों और फॉर्मेशन से गुलजार रहेगा। एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरेंद्र कोली जिस फांसी से बरी हुआ...उसी पर लटका मिला:जहां दुकान खोली, वहां सदाराम बनकर रहा; 19 साल जेल में रहा
    Next Article
    भाजपा के लखनऊ जिला प्रभारी बने सौरभ मिश्रा:हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं; लखनऊ महानगर की कमान त्र्यंबक त्रिपाठी को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment