Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के लखनऊ जिला प्रभारी बने सौरभ मिश्रा:हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं; लखनऊ महानगर की कमान त्र्यंबक त्रिपाठी को

    17 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठनात्मक 98 जिलों के प्रभारी घोषित कर दिए। इसी के साथ लखनऊ जिला और लखनऊ महानगर को भी 1-1 प्रभारी मिल गए। लखनऊ जिला का प्रभारी सौरभ मिश्रा को बनाया गया है। सौरभ हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। इनके अलावा, लखनऊ महानगर का प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी (संत कबीरनगर) को बनाया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम 7:30 बजे जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी की। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में इन जिला प्रभारियों की अहम भूमिका होगी। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे। लखनऊ में संगठनात्मक गतिविधियों से परिचित हैं सौरभ हरदोई के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा को लखनऊ जिला का प्रभारी बनाया गया है। सौरभ मिश्रा युवा संगठनकर्ता हैं और हरदोई में जिलाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। लखनऊ से सटे क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के कारण उन्हें राजधानी से लगे इलाकों और विधानसभा स्तर के संगठन की भी समझ है। त्र्यंबक पहले भी संभाल चुके लखनऊ की जिम्मेदारी त्र्यंबक त्रिपाठी का लखनऊ भाजपा संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। वह मूल रूप से संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। प्रदेश भाजपा की टीम में उपाध्यक्ष बनाए जाने से पहले वह दो बार प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आरएसएस कैडर से जुड़े त्र्यंबक त्रिपाठी ने लखनऊ महानगर संगठन में लंबे समय तक काम किया है और यहां के संगठनात्मक ढांचे को करीब से समझते हैं। वर्ष 2023 में भी उन्हें लखनऊ महानगर और लखनऊ जिला का प्रभारी बनाया गया था। इस लिहाज से राजधानी में संगठन की गतिविधियों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों से वह पहले से परिचित हैं। अब एक बार फिर उन्हें लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- यूपी में भाजपा ने 98 जिला प्रभारी घोषित किए : विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनेंगे; पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ससंदीय क्षेत्र रायबरेली का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है। वह भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। प्रांशु भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री ब्रह्म दत्त द्विवेदी के भतीजे हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सूर्यकिरण एरोबेटिक एयर शो का दूसरा दिन:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहेंगे, जिले के 3 स्क्वाड्रन लीडर SKAT टीम का हिस्सा
    Next Article
    यूपी में भाजपा ने 98 जिला प्रभारी घोषित किए:विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनेंगे; पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment