Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भाजपा नेता और शिवसेना जिलाध्यक्ष भिड़े:सड़क पर एक-दूसरे को दी गालियां, गनर ने बीच-बचाव कराया

    21 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में मंगलवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। घटना का करीब दो मिनट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की कार से स्कूटी सवार एक बच्चे को टक्कर लग गई थी। शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद भाजपा नेता उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद गनर और लोगों ने दोनों को अलग कराया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई। शिवसेना नेता नन्हें चौधरी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। 2 तस्वीरें देखिए…. भंडूला की कार ने स्कूटी सवार बच्चे को टक्कर मारी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में शिवसेना जिलाध्यक्ष नन्हें चौधरी की दूध की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में नन्हें ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला की कार ने स्कूटी सवार एक बच्चे को टक्कर मार दी। नन्हें के मुताबिक, वह घायल बच्चे की मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गिरीश भंडूला के ड्राइवर और गनर से कहासुनी हो गई। उस समय गिरीश भंडूला कार में मौजूद नहीं थे। ड्राइवर और गनर उन्हें एक कार्यक्रम में छोड़कर वापस लौट रहे थे। घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाने के बाद वह अपनी दुकान पर लौट आए। हादसे के कुछ देर बाद शिवसेना नेता की दुकान पर पहुंचे भंडूला नन्हें चौधरी के मुताबिक, हादसे के कुछ देर बाद गिरीश भंडूला उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए- B.Tech इंजीनियर ने 19 साल की लड़की को मार डाला:नोएडा में हॉस्टल के कमरे में लाश छिपाकर भागा, असम से 6 दिन पहले आई थी नोएडा के एक पेइंग गेस्ट (PG) में रहने वाली असम की लड़की की बीटेक पास युवक ने हत्या कर दी। इसके बाद उसके लाश अपने कमरे में छिपा दी। फिर कमरे में बाहर से ताला लगाकर वहां से भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड से अफेयर में युवक की हत्या:भदोही में पेड़ से लटकी मिली लाश, धमकी दी थी- सुधर जाओ नहीं तो काट डालेंगे
    Next Article
    लखनऊ में युवक की हत्या में पत्नी और ससुर गिरफ्तार:गला घोंटकर मार डाला था, तकरोही में घर के अंदर मिला था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment