Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में बुर्का पहने लड़की को किस करके भागा युवक:शॉपिंग करके घर लौटी थी; बोली- उसने पीछे से दबोचा, तो मैं कांप उठी

    17 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक बुर्कानशीं लड़की को एक मनचला उसी के घर के सामने किस करके भाग निकला। 28 जुलाई को हुई इस घटना का 22 सेकेंड का वीडियो सामने आया। पुलिस ने 25 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। जिस लड़की के साथ यह घटना हुई, वह अभी भी डरी-सहमी है। मनचले की गिरफ्तारी के बाद लड़की ने कहा- घर के दरवाजे पर ऐसी घटना होगी, तो महिलाएं कहां महफूज रहेंगी। मैं तो अपने घर के अंदर जा रही थी। मुझे क्या पता था, जहां मेरा घर है, उसी गली-मोहल्ले में मेरे साथ इस तरह से होगा। लेकिन, पुलिस ने मेरी शिकायत पर जिस तेजी से एक्शन लेकर आरोपी को पकड़ा है, उससे मुझे बहुत खुशी मिली है। मैं चाहती हूं, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे वह फिर से किसी के साथ ऐसी गंदी हरकत न कर सके। मामला कटघर थाना क्षेत्र का है। पहले 4 तस्वीरें देखें… सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर… लड़की को पीछे से दबोचकर किस किया 28 जुलाई (मंगलवार) की शाम को करीब 4 बजे थे। संभल रोड पर स्थित करुला गली नंबर-3 में सन्नाटा पसरा था। यहां रहने वाली एक लड़की मंगलवार को सड़क किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कुछ खरीदारी करने गई थी। शॉपिंग करने के बाद लड़की घर लौटी। लड़की बुर्का पहने थी। बाजार से ही एक युवक पीछे लग गया। वह लड़की के पीछे-पीछे उसके घर तक आ गया। इस बीत लड़की ने अपने घर पहुंचकर गेट खटखटाया, जिससे अंदर से कोई गेट खोल सके। इसी बीच उसका पीछा करते आ रहे युवक ने लड़की को पीछे से दबोच लिया। उसने लड़की को किस किया। जैसे ही लड़की ने शोर मचाया, युवक तेजी से भाग निकला। मां ने थाने में दर्ज कराई FIR, आरोपी अरेस्ट घटना के बाद लड़की घर के अंदर गई और घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी देखे। इसके युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा था। 29 जुलाई को सीसीटीवी की फुटेज लेकर लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए करीब 25 सीसीटीवी की फुटेज खंगालीं। फोटो और वीडियो की मदद से आरोपी युवक की तलाश शुरू की गई। 1 अगस्त की रात पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान कुंदरकी के मिलक बसेरा खास गांव में रहने वाले मुकेश (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को मुकेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। लड़की बोली- मुझे किस करते हुए पकड़ लिया आरोपी मुकेश के जेल जाने के बाद लड़की सामने आई। उसने कहा- मैं मंगलवार शाम करीब 4 बजे गली नंबर-1 मार्केट से लौट रही थी। MH पेट्रोल पंप के सामने गली नंबर-3 में मेरा घर है। जब मैं घर पहुंचकर दरवाजा खटखटा रही थी, तभी पीछे से एक लड़का आया। उसने मुझ पर हमला कर दिया। किस करते हुए मुझे पकड़ लिया। जब मैंने शोर मचाया, तो वह भाग गया। उस समय गली में कोई नहीं था, लेकिन पास में लगे CCTV में उसका चेहरा और वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। मैं पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हूं। चाहती हूं कि आरोपी को सख्त सजा मिले, जिससे वह किसी और के साथ ऐसी हरकत न करे। मां बोली- बेटियां घर के दरवाजे पर भी सुरक्षित नहीं लड़की की मां ने बताया- हम घर में कुंडी लगाकर सो रहे थे। जब बेटी लौटी, तो हमें दरवाजे पर हाथ मारने की आवाज आई। बाद में पता चला कि कोई आया था, हमने उसे सामने से नहीं देखा, सिर्फ वीडियो में देखा है। यह घटना बहुत ही गलत है। अगर महिलाएं अपने घर के दरवाजे, गेट और गली-कूचों में ही सुरक्षित नहीं होंगी, तो फिर वे कहां सुरक्षित रहेंगी? हम पुलिस की कार्रवाई से खुश हैं कि उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया है। उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि घटना 28 जुलाई की है। लड़की अपने घर के सामने फोन पर बातें कर रही थी। इसी बीच आरोपी आया और उसने लड़की के साथ कुछ अश्लील हरकतें कीं और भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन को काट डाला, दौड़ाकर बांके से गर्दन पर वार किए यूपी के सीतापुर में भाई ने 17 साल की बहन की हत्या कर दी। बहन को दौड़ाकर गले पर बांके से हमला किया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी ने कई वार किए। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची। उन्हें देखकर आरोपी भाई (22) भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी बोली- प्रवर्तन दल ने पति को दौड़ाकर मार डाला:अयोध्या में अतिक्रमण हटा रहे थे; अखिलेश ने कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो
    Next Article
    कानपुर में भक्तों की लंबी लाइन:श्री आनंदेश्वर मंदिर में 50 हजार लोगों ने जल चढ़ाए, 'हर-हर महादेव' से गूंज रहे शिवालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment