Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी बोली- प्रवर्तन दल ने पति को दौड़ाकर मार डाला:अयोध्या में अतिक्रमण हटा रहे थे; अखिलेश ने कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में ठेले पर पानी बेचने वाले युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी ने नगर निगम के प्रवर्तन दल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है- अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मचारियों ने डंडा लेकर मेरे पति को दौड़ाया। भागने के दौरान वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस और नगर निगम ने पत्नी के आरोपों को खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत नॉर्मल तरीके से हुई है। जांच में अतिक्रमण हटाने के दौरान दौड़ाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। रविवार शाम करीब 6:54 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… लता चौक के पास ठेला लगाते थे बिहार के गया में रहने वाले दीपक कुमार अयोध्या के लता चौक के पास कच्चा घाट पर पानी का ठेला लगाते थे। उनके साथ पत्नी मनीषा देवी और 4 बच्चे भी रहते हैं। मनीषा ने बताया- शनिवार को मेरे पति रोज की तरह सड़क किनारे ठेला लगाए थे। देर शाम प्रवर्तन दल के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे। वे लोग डंडे लेकर ठेला और दुकान लगाने वालों को भगा रहे थे। मेरे पति भी अपना ठेला हटाने लगे, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें दौड़ा लिया। भागते समय वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। रविवार को मनीषा अपने गांव के लोगों के साथ एम्बुलेंस से पति का शव लेकर बिहार चली गई। अखिलेश यादव बोले- दोषियों पर कार्रवाई हो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- अयोध्या में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले पर पानी बेचने वाले बिहार निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई। उनकी पत्नी का आरोप है कि प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने डंडा लेकर दौड़ाया, जिससे गिरने पर उनके पति की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना नहीं दी गई। अगर सूचना दी गई होती, तो शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाता। भाजपा राज में शासन-प्रशासन बेहद संवेदनहीन और अमानवीय हो गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। एसपी बोले- सीसीटीवी में अतिक्रमण अभियान नहीं दिखा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया- कच्चा घाट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक वेंडर की मौत होने की सूचना पर जांच कराई गई। अब तक की जांच में ऐसे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। यलो जोन कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। इनमें उस समय किसी तरह का अतिक्रमण विरोधी अभियान चलता नहीं दिखाई दिया। अगर आगे कोई नए तथ्य सामने आते हैं, तो उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त बोले- घाट पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया- सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि घाट पर अभियान के दौरान एक वेंडर की भागते समय मौत हो गई। मामले की जांच जोनल अधिकारी और प्रभारी प्रवर्तन दल से कराई गई। इसमें सामने आया कि उस दिन किसी भी घाट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चलाया गया था। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की ने माफी मांग ली। हाथ जोड़ते हुए उसने कहा- मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान-राम बने कलाकारों को 51-51 हजार दिए:अखिलेश बोले- कोई चोरी न कर पाए, इसलिए सीधे भगवान को दिए...VIDEO
    Next Article
    मुरादाबाद में बुर्का पहने लड़की को किस करके भागा युवक:शॉपिंग करके घर लौटी थी; बोली- उसने पीछे से दबोचा, तो मैं कांप उठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment