Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में कायस्थ महासभा का रक्तदान शिविर:25 यूनिट रक्त एकत्र, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगा लाभ

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने जिला अस्पताल के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मिडटाउन क्लब में आयोजित इस शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल की सीएमओ डॉ. संगीता के अनुरोध पर किया गया था, क्योंकि अस्पताल में रक्त की कमी थी। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह रहे, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी सलिल सक्सेना और दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के महासचिव एडवोकेट कपिल गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वरिष्ठ समाजसेवी सलिल सक्सेना ने भी रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान करने वाले सभी लोग मानवता के लिए मिसाल हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह योगदान जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेदुएं के हमले से मासूम की मौत का मामला:लखीमपुर में शव घर पहुंचा, परिजन शव रखकर किया प्रदर्शन, वन विभाग के आश्वासन पर राजी
    Next Article
    कानपुर देहात में परशुराम जन्मोत्सव:विप्र समाज ने किया आयोजन, बटुकों को अध्ययन के लिए काशी भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment