Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेदुएं के हमले से मासूम की मौत का मामला:लखीमपुर में शव घर पहुंचा, परिजन शव रखकर किया प्रदर्शन, वन विभाग के आश्वासन पर राजी

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के लिखित आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पढ़िए पूरी खबर… यह घटना जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव के पास की है। पड़ोस के गांव नया पुरवा के रहने वाले उम्मेद अली अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बीते शनिवार को उम्मेद अली अपनी पत्नी के साथ निबौरिया गांव के पास गेहूं काटने गए थे। उनके साथ उनकी दो बेटियां और चार साल का बेटा दिलशाद भी था, जो पास में खेल रहा था। शाम करीब 6:30 बजे एक तेंदुए ने घात लगाकर दिलशाद पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को करीब एक किलोमीटर दूर घसीट कर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग साढ़े पांच घंटे की खोजबीन के बाद झाड़ियों में बच्चे का अधखाया शव मिला। तेंदुए ने बच्चे का चेहरा और एक पैर खा लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों में भारी कोहराम मच गया। अपनी मांगों को लेकर परिजनों ने बच्चे के शव को सड़क किनारे रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा भी वहां मौजूद थे। परिजनों ने मांग की कि परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी, 10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाए। परिजनों ने करीब दो घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया। दो घंटे बाद, वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरी लाल के लिखित आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गए। डिप्टी रेंजर हरी लाल ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर एक पिंजरा लगाया गया है,नकद दस हजार की मदद दी गई है। परिजन लिखित आश्वासन पर मान गए हैं,और शासन स्तर से मिलने वाली सहायता शीघ्र ही दिलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने के नाम पर लाखों की डील, ऑडियो–वीडियो आया सामने:नशा तस्करी केस में नाम निकालने के बदले पैसों की सौदेबाजी का दावा
    Next Article
    मुरादाबाद में कायस्थ महासभा का रक्तदान शिविर:25 यूनिट रक्त एकत्र, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment