Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या:दिल्ली रोड पर 52-कोठी के पास सरेशाम सनसनीखेज वारदात; बेटे ने एक आरोपी को दबोचा

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार को सरेशाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात दिल्ली रोड पर मझोला थाने से चंद कदमों की दूरी पर 52 कोठी के पास हुई। महिला यहां चौकीदारी करती थी और परिवार के साथ रहती थी। घटना के बाद महिला के बेटे ने एक आरोपी को मौके से दबोचकर पुलिस के हवाले किया है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फरार आरोपियों की तलाश में एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर पुलिस की तीन टीमें छापामारी कर रही हैं। फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलित कर रही है। घटना की वजह अभी तक साफ नहीं है। जिले के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में मोहल्ला ऊंचाकानी की रहने वाली नन्नी(50 साल) पत्नी स्वर्गीय अब्दुल हामिद 52 कोछी के पास एक एक प्लॉट पर चौकीदारी का काम करती थी। परिजनों का कहना है कि महिला पिछले करीब 15 वर्षों से चौकीदारी का काम कर रही थी। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतका के दो बेटे भी आसपास मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक बच्चे के दोनों हाथ बांध दिए थे ताकि वह विरोध न कर सके। बच्चों ने किसी तरह अपने पिता को सूचना दी कि दादी को किसी ने गोली मार दी है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात के बाद मौके से भाग रहे एक आरोपी को मृतका के बेटे ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वारदात में शामिल आरोपियों की संख्या 4 बताई जा रही है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रेमी युगल ने खाया जहर:जिला अस्पताल में युवक की मौत, युवती मेरठ रेफर
    Next Article
    योगेश मोहन गुप्ता रोटरी इंटरनेशनल के सीओएल प्रतिनिधि चुने गए:डिस्ट्रिक्ट 3100 के चुनाव में 73 मतों से मिली जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment